जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुरमें पीएम मोदी ने आज रोड शो किया. राज्य की संस्कारधानी जबलपुर में जोश, जुनून और उत्साह का सैलाब देखने को मिला. सड़कें खचाखच भर गईं थीं, चारों ओर मोदी-मोदी के नारे गूंज रहे थे. भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में आयोजित रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चैक तक जनता का अभिवादन कर भाजपा प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा.
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए यात्रा मार्ग की दोनों ओर की सड़कें भगवामय हो गईं थी. आम जनता ने घरों से पुष्पवर्षा कर एवं ‘मोदी-मोदी’ के गगनभेदी नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. प्रधानमंत्री का यात्रा मार्ग में विभिन्न समाज के नागरिकों ने मंच लगाकर स्वागत किया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी हाथ में कमल के फूल के साथ लोगों का अभिवादन किया.
आपके व्हाट्सएप पर इस नंबर से तो नहीं आ रहा कॉल, हो जाएं सतर्क वरना…, डेंजर अलर्ट हुआ जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह चौराहे स्थित सरदार भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो में आलम यह रहा कि सड़क के दोनों और खचाखच भीड़ थी और लोग हाथों में भाजपा के झंडे और नरेंद्र मोदी का कट आउट लिए हुए थे. इसके साथ ही कई कटआउट पर तो ‘आई लव यू मोदी’ लिखा हुआ था.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के साथ विशेष रूप से सजाई गई गाड़ी पर सवार होकर प्रधानमंत्री ने स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान नागरिकों में खासा उत्साह था.
रोड शो मार्ग में विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां सुसज्जित थीं, जिसमें विशेषकर अयोध्या का भगवान श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ, चंद्रयान-3, महाकाल महालोक, सर्जिकल स्ट्राइक, धारा-370 और ट्रिपल तलाक आदि के प्रतीक थे. पारंपरिक वेशभूषा में हर्षोल्लास के साथ नृत्य करते हुए सभी जन प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लालायित थे.
.
Tags: PM Modi, Pm Modi Rally
कभी 10 हजार में करती थीं ये काम, एक्टिंग ने चमकाई किस्मत, डेब्यू करते ही मिला लीड रोल
आर्मी ऑफिसर बनने का था सपना, बन गईं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन संग कर चुकी हैं काम
इस होटल में ले सकते हैं IPL का मजा, साथ में बिरयानी और मोमोज पर भी छूट, जानें खास
जितेंद्र संग एक्ट्रेस ने दी सुपरहिट, राजेश खन्ना के साथ हुई ब्लॉकबस्टर, 1 आदत के चलते काका संग काम करना किया बंद
दिखने में साधारण, न मस्ती… न मजाक, फिर भी इस शख्स को मिलते हैं लाखों व्यूज, Reels बनाओ तो ऐसे
अनोखी शादी…बागी हुई लड़की पर पुलिस ने दी रजामंदी, भगवान विष्णु के सामने हुआ सिंदूरदान, जानिए मामला
तीर्थयात्रा पर हिना खान, साझा कीं मक्का की खूबसूरत तस्वीरें, बोलीं- 'या अल्लाह हमारी…'
फरहान अख्तर ने 2001 में स्मृति ईरानी को ऑफर की थी 3 ये सुपरहिट मूवी, BJP नेता ने करने से ठुकराई, अब बताई वजह
13 की उम्र में तैर गई थी समुद्र, बहन के साथ पहुंची जर्मनी, ओलंपिक में ले चुकी है हिस्सा, हैरान कर देगी इस लड़की की कहानी?
