Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024: राज्‍य की पांच लोकसभा सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी डिटेल – Uttarakhand Lok … – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024 आज शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। वर्ष 2000 में अस्तित्‍व में आए उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं। वहींं अब उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि 2019 में चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। 2019 में उत्तराखंड की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया था।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Lok Sabha Chunav 2024: आज शनिवार को लोकतंत्र के  महासमर लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार दोपहर को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पूरे देश में लोकसभा चुनाव में मतदान सात चरणों में होगा। उत्‍तराखंड में सभी पांच संसदीय सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। वहीं चार जून को मतगणना होगी। इसे देखते हुए उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें

वर्ष 2000 में अस्तित्‍व में आए उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं। इन पांच सीटों में हरिद्वार संसदीय सीट, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट, पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट, अल्मोड़ा संसदीय सीट और नैनीताल संसदीय सीट शामिल हैंं।

बता दें कि 2019 में चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। प्रथम चरण में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था।

पांच लोकसभा सीटों में आते हैं ये जिले

अल्‍मोड़ा संसदीय सीट

  • पिथौरागढ़ जिला
  • बागेश्वर जिला
  • अल्मोड़ा जिला
  • चम्पावत जिला

नैनीताल संसदीय सीट

  • नैनीताल जिला
  • ऊधम सिंह नगर जिला

टिहरी संसदीय सीट

  • टिहरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • उत्तरकाशी जिला
  • देहरादून जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र

हरिद्वार संसदीय सीट

  • देहरादून जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • हरिद्वार जिला

पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट

  • चमोली जिला
  • रुद्रप्रयाग जिला
  • टिहरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • पौड़ी जिला
  • नैनीताल जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र

राज्य गठन के बाद लोकसभा चुनावों का इतिहास

  • राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में वर्ष 2004 में हुए हुए पहले लोकसभा चुनावों में मिश्रित जनादेश आया।
  • 2009 में फिर से जनता ने कांग्रेसी प्रत्याशियों के पक्ष में जनादेश सुनाया।
  • वर्ष 2014 के चुनावों में मोदी लहर पर सवार भाजपा ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप कर कांग्रेस से हिसाब चुकता किया।
  • इसी तरह 2019 में भी उत्तराखंड की जनता ने भाजपा पर ही भरोसा जताया था।

कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सचिवालय में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें हेल्पलाइन और टेलीफोन नंबर स्थापित किए गए हैं।

  • 1800-1300-1950 (टोल फ्री नम्बर)
  • 0135-2664302
  • 0135-2664303
  • 0135-2664304
  • 0135-2664305
  • 0135-2664306

उत्तराखंड में मतदाता

  • 83,37066 कुल मतदाता
  • 4361360 पुरुष मतदाता
  • 3975134 महिला मतदाता
  • 286 ट्रांसजेंडर मतदाता

source

Previous post 'घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप', PM मोदी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने EC में दी शिकायत – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस के घोषणा पत्र पर है मुस्लिम लीग की छाप', पीएम मोदी ने क्यों – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *