PM मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में भरेंगे हुंकार, महाराष्ट्र में भी जनसभा को करेंगे संबोधित, जानें कहां-किसक… – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की मुनादी हो गई है और पार्टियां ताबड़तोड़ रैली करने में जुट गई हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ने कमान संभाल ली है. पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में लगातार मेहनत कर रहे हैं. पीएम मोदी आज यानी सोमवार को दो राज्यों में जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं. एक ओर जहां आज पीएम मोदी भारत की संवेदनशील लोकसभा सीटों में से एक बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रैली करेंगे.
आज बस्तर में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार
पीएम मोदी आज यानी सोमवार को सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में गरजेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक रैली को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भानपुरी के आमाबाल में एक रैली को संबोधित करेंगे. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा.चुनाव परिणाम चार जून को घोषित किये जाएंगे.
चंद्रपुर में आज पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी सोमवार को मिशन 45 को धार देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र जाएंगे. पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. बताया गया कि पीएम मोदी की यह रैली आज शाम 5 बजे होगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से राज्य के वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को प्रत्याशी बनाया है. विदर्भ क्षेत्र में स्थित इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. इसके अलावा, विदर्भ की अन्य चार लोकसभा सीटों- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर में भी 19 अप्रैल को ही मतदान है.
जेपी नड्डा की तीन रैली
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आज तीन जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के मुताबिक, जेपी नड्डा यूपी के रामपुर और बिजनौर में आज दोपहर रैली को संबोधित करेंगे, जबकि शाम साढ़े चार बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi

बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्किन पर नजर आने लगते हैं 5 लक्षण, समय रहते करा लें जांच, वरना जानलेवा बन सकती है परेशानी
कभी 10 हजार में करती थीं ये काम, एक्टिंग ने चमकाई किस्मत, डेब्यू करते ही मिला लीड रोल
आर्मी ऑफिसर बनने का था सपना, बन गईं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन संग कर चुकी हैं काम
इस होटल में ले सकते हैं IPL का मजा, साथ में बिरयानी और मोमोज पर भी छूट, जानें खास
जितेंद्र संग एक्ट्रेस ने दी सुपरहिट, राजेश खन्ना के साथ हुई ब्लॉकबस्टर, 1 आदत के चलते काका संग काम करना किया बंद
दिखने में साधारण, न मस्ती… न मजाक, फिर भी इस शख्स को मिलते हैं लाखों व्यूज, Reels बनाओ तो ऐसे
अनोखी शादी…बागी हुई लड़की पर पुलिस ने दी रजामंदी, भगवान विष्णु के सामने हुआ सिंदूरदान, जानिए मामला
तीर्थयात्रा पर हिना खान, साझा कीं मक्का की खूबसूरत तस्वीरें, बोलीं- 'या अल्लाह हमारी…'
फरहान अख्तर ने 2001 में स्मृति ईरानी को ऑफर की थी 3 ये सुपरहिट मूवी, BJP नेता ने करने से ठुकराई, अब बताई वजह

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस के घोषणा पत्र पर है मुस्लिम लीग की छाप', पीएम मोदी ने क्यों – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: 'सनातन धर्म को जिंदा रखने के लिए PM मोदी को…', गोपाल कांडा का लोकसभा चुनाव – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *