आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई: ED ऑफिस पहुंचे उद्धव गुट के नेता अमोल कीर्तिकर पहुंचे, खिचड़ी घोटाले में… – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार छत्तीसगढ़ दौरे पर थे. लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला छत्तीसगढ़ दौरा था. पीएम मोदी बस्तर के छोटे आमाबाल में चुनावी जनसभा को संबोधित किए. इसके बाद महाराष्ट्र पहुंचे, जहां चंद्रपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. पहले उन्होंने सिवनी में एक जनसभा की उसके बाद शहडोल पहुंचे. शहडोल में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पर पहला हक आदिवासियों का है, जिन्हें बीजेपी वनवासी बता रही है. देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें…
बरेली में संतोष गंगवार कार्यालय के बाहर उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं. कुर्मी समाज के लोग मेयर उमेश गौतम के इस्तीफे पर अड़े हैं. समर्थकों ने कहा अगर मेयर का इस्तीफा नहीं होता तो वो चुनाव का वहिष्कार करेंगे. फिलहाल सड़क पर बैठे समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
पूरे उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला है. सूर्य ग्रहण को देखने के लिए अमेरिका में भारी संख्या में लोग उन शहरों में पहुंचे हुए हैं जहां इसका असर है. कुछ लोगों ने इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखने के लिए फ्लाइट भी बुक कराई है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने पूर्ण सूर्य ग्रहण का वीडियो भी जारी किया है.
#WATCH पूरे उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया।#TotalSolarEclipse2024
(Source: NASA) pic.twitter.com/cgqaxYS2ww
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर को गोली मार दी. आतंकियों के हमले में ड्राइवर घायल हो गया है. सेना और पुलिस ने आतंकियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जी शहडोल आए थे, वहां उनका विमान नहीं उड़ा तो बोले कि फ्यूल खत्म हो गया. फ्यूल चॉपर का नहीं, कांग्रेस का ही खत्म हो गया है.
पंजाब कांग्रेस में जालंधर लोकसभा सीट से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की उम्मीदवारी को लेकर विवाद बढ़ गया है. फिल्लौर से कांग्रेस विधायक विक्रमजीत चौधरी ने पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के चीफ व्हीप के पद से इस्तीफा दे दिया है. चौधरी जालंधर संसदीय सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं. चौधरी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है, इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. हमने आवाज उठाई तो हमारे दो राज्यसभा सांसदों डोला सेन और डेरेक ओ’ब्रायन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं.
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है. यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है. इसका समय काल करीब 5 घंटे 10 मिनट का है. भारतीय समयानुसार, ग्रहण रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया और देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात्रि है.
नैनिताल पहुंचे बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में मुस्लिम समाज का एकतरफा वोट भाजपा को मिलेगा. वे काम के नाम पर वोट दे रहे हैं. इस बार अल्पसंख्यक समाज जीतने वाले की नांव में बैठना चाहता है. डूबते जहाज में बैठने के लिए कोई तैयार नहीं है.
TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने हिरासत में लिए जाने पर कहा कि हम अपना शांतिपूर्ण धरना जारी रखेंगे. यह तानाशाही है लेकिन हम TMC से हैं और हम लड़ेंगे. दरअसल, केंद्रीय एजेंसियों की मनमानी के विरोध में टीएमसी नेता चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद चुनाव आयोग के बाहर वो धरने पर बैठ गए.
राहुल गांधी शहडोल से उड़ान नहीं भर पाए हैं. उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया है. फ्यूल टैंकर समय पर नहीं पहुंच सका जिसकी वजह से राहुल उड़ान नहीं भर सके. राहुल गांधी फिलहाल एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं. कल सुबह 6 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे.
महाराष्ट्र में खिचड़ी घोटाले में फंसे अमोल कीर्तिकर से ईडी ने करीब 7 घंटे तक पूछताछ की है. उद्धव ठाकरे गुट के नेता अमोल कीर्तिकर पूछताछ खत्म होने के बाद ईडी ऑफिस से बाहर निकल गए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट कल फैसला सुनाएगा. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कल दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सुनाएगी फैसला. आबकारी मामले में ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के किसान मंगलवार को रेलवे ट्रैक को जाम करेंगे. किसानों के धरने से दिल्ली अमृतसर रेलवे ट्रैक प्रभावित रहेगा. बताया जा रहा है कि किसान 12 बजे से रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे. हरियाणा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई के लिए रेलवे ट्रैक पर पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया था.
पंजाब के सास नगर में डेरा बस्सी में गुलाबगढ़ रोड के पास केमिकल फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फैक्ट्री में आग कैसे और क्यों लगी इस संबंध में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी खुद की समस्याओं की जननी है. देश का विभाजन हुआ मजहब के नाम पर. ये विभाजन किसने करवाया, कश्मीर में समस्या किसने पैदा की? हमारे साथ और दुनिया के कई देश आजाद हुए, लेकिन वो कहां से कहां चले गए पर हमारा भारत पिछड़ता है. दशकों तक देश आतंकवाद का शिकार रहा. आए दिन कहीं भी बम ब्लास्ट हो जाते थे.
हम केवल बना ही नही रहे है बल्कि दूसरे देशों को रक्षा उत्पादों का एक्सपोर्ट भी कर रहे है. हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट जो 2014 में बमुश्किल 600 करोड़ था, आज वह 21 हजार करोड़ पहुंच गया है. मोदीजी के नेतृत्व में सेंट्रल गवर्नमेंट ने तमिलनाडु को डिफेंस कारिडोर के अलावा पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क, बेंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे और चेन्नई के पास ही एक मल्टी-माडल लाजिस्टिक पार्क के निर्माण को मंजूरी दी है.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ 24 घंटे के लिए चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठ गए हैं. ये नेता आज चुनाव आयोग के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराने भी पहुंचे थे. टीएमसी ने ईडी, इनकम टैक्स, एनआईए और सीबीआई के चीफ को बदलने की मांग की है.
लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है. दोनों ही पार्टियां 3-3 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेंगी. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर की सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के हिस्से में गई है जबकि जम्मू, उधमपुर और लद्दाख की सीट पर कांग्रेस के खाते में गई है.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार के गया में रैली की. उन्होंने कहा कि लोग बोलते हैं कि यह देश का चुनाव है, हम उनसे पूछते हैं जब गांव, जिला, राज्य का विकास नहीं होगा तो देश का विकास कैसा होगा. जब तक गांव, पंचायत, जिला का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिवनी पहुंचे हुए हैं. जहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी का मतलब जमीन, जल, जंगल, देश के धन पर आपका पहला हक है. ये विचारधारा की लड़ाई है. देश में आपकी जगह कहां होनी चाहिए, ये उसकी लड़ाई है.
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पार्टी से नाराज चल रहे हैं के सवाल पर खुद को बीजेपी का अनन्य भक्त बताया है. उन्होंने कहा कि मैं मोदी का परिवार भी हूं, मेरा खून निकलेगा वो भी BJP-BJP बोलेगा. मैं अंबाला छावनी में लगातार कैंपेनिंग कर रहा हूं और सबसे बेहतर रिजल्ट निकाल कर दूंगा. CM हाउस पर शाम को बुलाई गई बैठक पर अनिल विज ने कहा कि मुझे निमंत्रण मिला है, जाना है या नहीं इस पर विचार किया जाएगा.
मणिपुर में आंतरिक रूप से विस्थापित 18,000 लोगों की मतदान का निर्देश देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा ऐसी कोई जल्दी नहीं है. हम एक तारीख देंगे और याचिका पर सुनवाई करेंगे.
मध्य प्रदेश के मंडला के सिवनी में राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में 30 लाख रोजगार हैं लेकिन सरकार आपको रोजगार नहीं देती. कांग्रेस की सरकार जैसे ही आएगी हम आपको 30 लाख रोजगार देंगे.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में ‘विजय संकल्प शंखनाद महारैली’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की. उसने केवल गरीबों का हक छीना. हमने गरीबों को उनका हक दिया. पूरा देश कह रहा है एक बार फिर मोदी सरकार.
जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ED दिल्ली ऑफिस में पूछताछ कर रही है.
पश्चिम बंगाल: टीएमसी का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया है. ये लोग आज चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करेंगे.
#WATCH पश्चिम बंगाल: AITC का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा।
वे आज दिल्ली में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करेंगे। pic.twitter.com/o6JQoXhKmq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
दिल्ली आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को ED ने समन भेजा है. आज 2 बजे के लिए समन भेजा गया है.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है , उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड को अपना परिवार बना लिया है और अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि राहुल आतंकवादी संगठन के सहयोगी हैं और वह हिंदुओं की हत्या की सूची बनाने वाले आतंकवादी संगठन का खुलकर सहयोग ले रहे हैं.
संजय निरुपम ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि संजय राउत खिचड़ी घोटाले के किंग पिन हैं. संजय राउत ने भाई और पत्नी के नाम पर इस घोटाले का पैसा लिया. संजय राउत खिचड़ी घोटाले के सूत्रधार हैं. बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है. AAP ने ‘जेल का जवाब वोट से’ का नारा दिया है.
महाराष्ट्र: शिवसेना उद्धव गुट के नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम से लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने उन्हें कोरोना के दौरान खिचड़ी घोटाला मामले में तलब किया था.
#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader and Mumbai North West Lok Sabha candidate Amol Kirtikar, arrives at the ED office.
He was summoned by the ED in the Covid-19 Khichdi scam case. pic.twitter.com/wofSDF2GVZ
— ANI (@ANI) April 8, 2024
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति पर अमादा है. मैंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखा तो मुझे आश्चर्य हुआ कि यह कांग्रेस का घोषणा पत्र है या मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र है. जिस मुस्लिम लीग ने 1929 में धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कही थी आज उसी बात को कांग्रेस पार्टी दोहरा रही है. आज अल्पसंख्यकों की जिस प्रकार धर्म के आधार पर आरक्षण की बात की गई है, कांग्रेस को यह स्पष्ट करना पड़ेगा. राहुल गांधी जवाब दें कि वायनाड में नामांकन के दौरान कांग्रेस पार्टी के झंडे गायब क्यों हो गए?
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लाखों का भ्रष्टाचार किया है. बीजेपी को घाटे वाली कंपनियों को सबसे ज्यादा चुनावी चंदा दिया है. सुप्रीम कोर्ट की वजह से ये घोटाला सामने आया. सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद.
पश्चिम बंगाल: आज BJP सांसद दिलीप घोष के दुर्गापुर दौरे के दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया. बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.
#WATCH पश्चिम बंगाल: आज BJP सांसद दिलीप घोष के दुर्गापुर दौरे के दौरान TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।
बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। https://t.co/99szd7w1PC pic.twitter.com/oBtRfXtoUc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2024
आबकारी नीति से जुड़े मामले मनी लांड्रिंग के मामले में के कविता को बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने के कविता की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी. के कविता ने अपने 16 साल के बेटे के एग्जाम के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी. बता दें कि ED ने 15 मार्च को के कविता को गिरफ्तार किया था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. वो यहां के सिवनी और शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.
नागपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनों गाड़ियों को टक्कर मारी है. इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है.
टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा.
कांग्रेस छोड़ने वाले संजय निरूपम आज सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया था लेकिन उनका कहना था कि उन्होंने पहले ही पार्टी को इस्तीफा भेज दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा. पीएम मोदी बस्तर के छोटे आमाबाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद महाराष्ट्र पहुंचेंगे, जहां चंद्रपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
BRS नेता के कविता की अंतरिम जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था.
बल्लारी, कर्नाटक: पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये नकद, 3 किलो सोना और 103 किलो चांदी के आभूषण और 68 चांदी की छड़ें जब्त कीं. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: पुलिस
#WATCH | Ballari, Karnataka: Police seized Rs 5.60 crore in cash, 3 kg of gold, and 103 kg of silver jewellery with 68 silver bars. One person has been taken into custody and is being interrogated. Further details awaited: Police pic.twitter.com/PcT4rYtxMm
— ANI (@ANI) April 8, 2024
नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर के मनकापुर इलाके में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने 9 कारों, एक एम्बुलेंस और दो दोपहिया वाहनों सहित 12 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं: नागपुर पुलिस
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: 12 including 9 cars, an ambulance and two two-wheeler vehicles were hit by a speeding container in the Mankapur area of Nagpur. Four people were injured in this accident: Nagpur Police pic.twitter.com/xknme3EpCs
— ANI (@ANI) April 7, 2024
बिहार के भागलपुर: भागलपुर नगर निगम परिसर में आग लग गयी.
#WATCH | Bhagalpur, Bihar: A fire broke out at the Bhagalpur Municipal Corporation premises. (07.04) pic.twitter.com/7ZPDfTyMWq
— ANI (@ANI) April 7, 2024
राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा कहते हैं, राजस्थान और देश के लोगों में उत्साह है. कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है और वह झूठ और भ्रष्टाचार पर काम कर रही है.
#WATCH | Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma says, “There is excitement among the people of Rajasthan & the country…Congress has nothing to say & it has been working on lies and corruption…” pic.twitter.com/6vKOdi3s3o
— ANI (@ANI) April 7, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा. पीएम मोदी बस्तर के छोटे आमाबाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है.
Published On – Apr 08,2024 12:01 AM

source

Previous post प्रधानमंत्री बोले- जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई: कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे, मैं इन… – Dainik Bhaskar
Next post PM Modi Live: बस्तर में पीएम मोदी बोले- जब तक गरीबी दूर नहीं कर दूंगा चैन से नहीं बैठूंगा; कांग्रेस को घेरा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *