click this icon for latest updates
Updated: April 8, 2024 10:44 PM IST
By Farha Fatima
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 10 दिन बाकी हैं. पहले चरण में मतदान 19 अप्रैल को होगा. सत्तारुढ़ बीजेपी और देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस प्रचार के अंतिम दिनों में अपना अपना दम दिखा रही हैं. पीएम की अलग अलग राज्यों में लगातार रैलियां हैं. पीएम ने बिहार में कुछ दिन के गैप से दो दिन रैली की, जिसमें वह पूर्णिया और नवादा गए. लोकसभा आम चुनाव-2024 दूसरे चरण के लिए आज तस्वीर साफ होगी. कितने चुनावी रण में डटेंगे, कितने पीछे हटेंगे. ये पिक्चर क्लीयर हो जाएगी. दोपहर 3 बजे तक आज पर्चा वापस लेने का अंतिम समय है. दोपहर 3 बजे हो जाएगी 13 संसदीय सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी. 13 लोकसभा सीट पर 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आपकी सीट से जुड़ा हर अपडेट आपको यहां मिलेगा.
तमिलनाडु: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा के चेन्नई से उम्मीदवार विनोद पी सेल्वाम के समर्थन में रोड शो किया.
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने सोमवार को असम में कहा कि उनकी पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का मजबूती से विरोध किया है और असम में लोकसभा चुनाव के दौरान यह उसका प्रमुख मुद्दा होगा.
उत्तराखड: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “…उत्तराखंड में मुस्लिम समाज का एकतरफा वोट भाजपा को मिलेगा… वे काम के नाम पर वोट दे रहे हैं. इस बार अल्पसंख्यक समाज जीतने वाले की नांव में बैठना चाहता है. डूबते जहाज में बैठने के लिए कोई तैयार नहीं है.”
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “चंद्रपुर से इतना स्नेह मिलना मेरे लिए बहुत विशेष है. एक चंद्रपुर ही है जिसने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लकड़ी भेजी. संसद की नई इमारत में भी चंद्रपुर की लकड़ी लगी है.”
ओडिशा: बालासोर से भाजपा उम्मीदवार प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, “मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं… मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी जीत होगी.”
UP के पूर्व डीजीपी विजय कुमार, IPS अनुपमा और BSP नेता धर्मवीर चौधरी बीजेपी में शामिल हुए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Liquor Policy Case: क्या तिहाड़ से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल? दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
दुष्यंत चौटाला की पार्टी को बड़ा झटका! हरियाणा JJP अध्यक्ष निशान सिंह समेत दो नेताओं ने दिया इस्तीफा
Lucknow Lok Sabha Election 2024: नवाबों के शहर में BJP का जलवा रहेगा बरकरार या होगा बदलाव? जानें- लखनऊ सीट का सियासी समीकरण
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, गैर कश्मीरी ड्राइवर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Today Top News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमला, शोपियां में ड्राइवर को मारी गोली
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
