click this icon for latest updates
Updated: April 8, 2024 11:25 PM IST
By Gaurav Barar
Lucknow Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को देश चुनावी रंग में रंगा हुआ है. सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतर रही हैं. ऐसे में हम आपको वीआईपी लोकसभा सीट के बार में जानकारी दे रहे हैं. यहां हम आपको उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट के बारे में जानकारी देंगे.
लोकसभा चुनाव में यूपी की अहमियत काफी बढ़ जाती है. राज्य में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं. माना जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से ही जाता है. सभी पार्टियां यूपी में खास चुनावी तैयारियां भी करती हैं.
लखनऊ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश राज्य के 80 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. 1991 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. इसके सबसे प्रसिद्ध सांसद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं. वाजपेयी इस सीट से आठ बार चुनाव लड़े.
पहली बार उन्होंने 1955 में उपचुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे. फिर वह 1957 और 1962 में दूसरे स्थान पर रहे. इन 3 हार के बाद, उन्होंने 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लगातार पांच बार सीट जीती. 2014 से इस सीट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीत करते आ रहे हैं.
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा.
लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर से राजनाथ सिंह को टिकट दिया है. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर उनके सामने समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा चुनावी मैदान में हैं. बसपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने लखनऊ से 633026 वोट हासिल कर जीत हासिल की. बीजेपी नेता ने सपा की पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को हराया था जिन्हें 285724 वोट मिले थे. बीजेपी को 57 फीसदी वोट मिले थे.
वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने लखनऊ से 633026 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी. उन्होंने सपा की पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को हराया था.
लखनऊ संसदीय क्षेत्र में साल 2019 में कुल 2040367 मतदाता थे. जिनमें पुरुष 1096455 और महिला 943815 मतदाता थे. इस सीट पर राजपूत और ब्राह्मण मतदाता अच्छी संख्या में हैं. मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी खासी भागीदारी है. इसके अलावा 28 फीसदी ओबीसी, 0.2 फीसदी अनुसूचित जनजाति और करीब 18 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Varanasi Lok Sabha Election 2024: वाराणसी सीट पर जीत की हैट्रिक लगाएंगे पीएम मोदी? या मिलेगी चुनौती, जानें- समीकरण
Lok Sabha Election 2024: अमेठी-रायबरेली पर जल्द खत्म होगा सस्पेंस, कांग्रेस ने बताया कब करेंगे उम्मीदवार का ऐलान
UP Board Result 2024: ‘मैथ्स में 22 नंबर हैं फेल हो जाओगे, पास होना है तो 5000 भेज दो, 95% नंबर आएंगे’
Noida Elevated Road पर मरम्मत शुरू, तीन महीने तक रहेंगी पाबंदियां; सेक्टर 18 जानें के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Ram Navami 2024: रामलला के मस्तक पर होगा सूर्य किरणों का तिलक, राममंदिर में उपकरण लगाने में जुटे वैज्ञानिक
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
