Bihar News Live Updates : 'रामनवमी आ रही है, राम मंदिर विरोधियों को भूलना मत', कांग्रेस-लालू पर पीएम मोदी का तीखा हमला – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Spread the love

बिहार समाचार (Bihar News) 07 april 2024 : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधनों के नेता अब ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं तो प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर बिहार पहुंच रहे हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी आज नवादा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में वोट मां रहे हैं।प्रधानमंत्री पहले गया हवाईअड्डे पर उतरे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा नवादा पहुंचे। इधर, बिहार के चुनावी समर के प्रचार में अब भाजपा के ‘चाणक्य ‘ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उतरने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाह नौ अप्रैल को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत गया जिले के गुरारु बाजार में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार अभियान में उतरने जा रहे हैं। जदयू के नेताओं के मुताबिक, नीतीश आज नवादा में प्रधानमंत्री की जनसभा में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी और 11 अप्रैल को औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में मतदान होना है। इधर, महागठबंधन के स्टार प्रचारक राजद नेता तेजस्वी यादव भी अब चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय हो गए हैं। तेजस्वी ने शनिवार को जमुई में एक जनसभा को संबोधित किया तो आज वो पश्चिम चंपारण के बगहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी होंगे।

source

Previous post Parakala Prabhakar: 'देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे', वित्त मंत्री सीतारमण के पति परकला प्रभाकर – ABP न्यूज़
Next post 'ED-CBI-NIA के चीफ को पदों से हटाएं', टीएमसी ने लोकसभा चुनाव से पहले EC से कर दी बड़ी मांग – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *