Eid-ul-Fitr 2024 : आज नहीं दिखाई दिया चांद, लखनऊ में इस दिन मनाई जाएगी ईद – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ : शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से मंगलवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद का चांद नजर नहीं आया. ऐसे में शिया और सुन्नी चांद कमेटी दोनों की तरफ से ही यह ऐलान किया गया है कि अब लखनऊ में ईद 11 अप्रैल यानी गुरुवार को मनाई जाएगी.
शिया चांद कमेटी हिंदुस्तान के प्रेसिडेंट सैयद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि ईद का चांद मंगलवार देर शाम तक नजर नहीं आया है, ऐसे में अब ईद 11 अप्रैल को लखनऊ में धूमधाम से मनाई जाएगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 11 अप्रैल को लखनऊ में दोनों समुदाय मिलकर ईद मनाएंगे. शिया और सुन्नी समुदाय के चांद कमेटी की ओर से लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी गई.
सुबह 10 बजे होगी ऐशबाग ईदगाह में नमाज
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चीफ मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने यह ऐलान किया है कि 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. लखनऊ ऐशबाग ईदगाह में ईद की जो नमाज होगी वह सुबह 10:00 होगी. साथ ही उन्होंने लोगों को सड़कों पर नमाज न करने की भी अपील की है.
कल होगी खरीदारी, बंद रहेंगे ये रास्ते
11 अप्रैल को ईद होने का ऐलान होते ही कल पुराने लखनऊ जैसे चौक, नक्खास और अमीनाबाद में बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय की ओर से खरीदारी की जाएगी. देर रात तक बाजार लोगों से गुलजार रहेंगे. अधिक भीड़ होने के चलते यातायात पुलिस की ओर से भी जहां पर मुस्लिम समुदाय खरीदारी करेगा वहां के रास्ते दूसरों के लिए बंद कर दिए गए हैं ताकि मुस्लिम समुदाय को खरीदारी में किसी भी तरह की कोई दिक्कत तो सामना न करना पड़े. नक्खास तिराहे से चरक चौराहा के मध्य शाम तीन बजे से लेकर खरीदारी की समाप्ति तक सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा. यातायात नक्खास ओवरब्रिज होकर आ-जा सकेगा.
.
Tags: Dharma Aastha, Local18, Lucknow news, Uttar Pradesh News Hindi

मुहब्बत की निशानी ताज के साये में ईद-उल-फितर के मौके पर झुके सजदे में हजारों सिर! देखें तस्वीरें
प्रभास पर 1300 करोड़ रुपए का दांव, फिर बाहुबली जैसा दम दिखाएंगे सालार स्टार, आ रही ये 4 बड़ी फिल्में
अब जम्मू ही नहीं यूपी के इस शहर में भी कर सकते है मां वैष्णो देवी के दर्शन, जानें मान्यता
Eid Mubarak 2024 : चांद रात के बाद कुछ ऐसा दिखा भोपाल का बाजार, देखें फोटो
पटना यूनिवर्सिटी में अब ऐसे मिलेगा प्रवेश, इस दिन से शुरू होगा नामांकन का दौर, जान लीजिए प्रक्रिया
51 साल हो चुका है ये बच्चा, कर डाली 40 फिल्में, 30 रही महा-बकवास, मॉडलिंग छोड़ी तो पाई-पाई के लिए हुआ मोहताज
बोलने और सुनने में हैं असमर्थ, दो सगी बहनों ने अपनी पेंटिंग से बनाई पहचान, जीत चुकी हैं कई अवार्ड
100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर देने वाली हीरोइन हुई शर्मिंदगी का शिकार, फैंस ने नहीं दिया बोलने का मौका, Jr NTR बने वजह
न गैस जलाना न अदरक कूटना, सीख लो ड‍िब्‍बे में बंद होने वाली इंस्‍टेंट कड़क चाय रेस‍िपी, सफर में बस खोलो घोलो और पीलो…

source

Previous post Weather Update Today: दिल्ली-NCR में गर्मी दिखाएगी रौद्र रूप तो एमपी-छत्तीसगढ़ बारिश लाएगी राहत, – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha polls 2024: CAA strikes a chord in Uttar Pradesh's Pilibhit – Deccan Herald

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *