Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने मध्य प्रदेश में झोंकी ताकत, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं की लगातार रैलियां.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने यहां पर पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी के सभी शीर्ष नेता लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। खुद पीएम मोदी एक दिन के अंतराल में दो बार आने के बाद एक बार फिर यहां पर चुनावी रैली करेंगे। जानिए कहां-कहां होंगी उनकी सभाएं।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में पूरा जोर लगाया हुआ है। इस बार पार्टी का लक्ष्य प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार यहां पर चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

पीएम ने एक दिन के अंतराल में दो बार महाकौशल अंचल का दौरा किया। अब 14 अप्रैल को मोदी फिर से मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह नर्मदापुरम के पिपरिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने यहां से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को मैदान में उतारा है।

प्रदेश में सबसे बड़ी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने इसी सीट से प्रदेश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। यहां से बीजेपी के राव उदय प्रताप सिंह ने तेंदुखेड़ा से कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शर्मा को चुनाव में हराया था। पीएम मोदी की रैली से नर्मदापुरम से जुड़ी बैतूल, विदिशा, जबलपुर, मंडला, दमोह एवं छिंदवाड़ा की सीटों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

इसके एक हफ्ते बाद मोदी वापस से मध्य प्रदेश में होंगे, जहां 20 अप्रैल को उनकी सागर में जन सभा प्रस्तावित है। यहां से भाजपा ने लता वानखेड़े को चुनाव में उतारा है। उनके विरुद्ध कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला मैदान में हैं। सागर लोकसभा सीट में तीसरे चरण के तहत सात मई को मतदान कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की इन सीटों पर क्यों है भाजपा और कांग्रेस का खास फोकस? टेंशन बढ़ा देंगे विधानसभा चुनाव के आंकड़े, जानें सियासी समीकरण

जेपी नड्डा भी करेंगे दौरा

इसके अलावा गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने मंडला और कटनी में जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश दौरे में होंगे। वह सीधी में प्रचार करेंगे।
ये भी पढ़ें- इस चुनाव में क्यों खुश है भोपाल की जनता? दशकों बाद हो रहा कुछ ऐसा, जिसकी हर गली-चौराहे पर चर्चा

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: जब लोकसभा चुनाव में आयरनमैन-हल्क और स्पाइडरमैन भी डालने पहुंचेंगे – ABP न्यूज़
Next post Eid-al-Fitr: आज धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्यौहार, 37 हजार इबादतगाहों पर अदा की जाएगी नमाज – पंजाब केसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *