Lok Sabha Election 2024: कल PM मोदी की उधमपुर में रैली, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर ड्रोन और गुब्बारे उ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली है। जिला प्रशासन ने इसके मद्देनजर विमानन उपकरणों व गुब्बारों के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सुरक्षा को देखते हुए कल 12 अप्रैल शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। जिले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पुलिस के अलावा सेना ने भी सुरक्षा का मोर्चा संभाला है।
जागरण संवाददाता, उधमपुर। (PM Modi Udhampur Rally Hindi News) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 अप्रैल को उधमपुर में रैली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिला में विमानन उपकरणों व गुब्बारों के उड़ाने को प्रतिबंधित कर दिया है।सुरक्षा की नई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रभाव में रहेगा।

loksabha election banner

सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत करने के किए जा रहे कई प्रबंध

बुधवार को जारी आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ऊधमपुर सलोनी राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 अप्रैल को रैली को संबोधित करने उधमपुर (Udhampur News) आ रहे हैं। राष्ट्र विरोधी तत्वों ड्रोन का आईईडी के रूप में प्रयोग करने के उभरते नए सुरक्षा खतरों के मद्देनजर रैली के सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन द्वारा एसओपी के सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत करने के विभिन्न प्रबंध किए जा रहे हैं।

ड्रोन व गुब्बारों की उड़ान पर रोक

जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला उधमपुर में मानव रहित हवाई वाहनों(अनमैनड एरियल व्हीकल- यूएवी), ड्रोन व गुब्बारों सहित किसी भी प्रकार के विमानन उपकरणों की उड़ान को प्रतिबंधित कर दिया है। जारी आदेश बुधवार को जारी होने के साथ तत्काल रूप से प्रभावी हो चुका है। और यह 12 अप्रैल शुक्रवार शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें: Udhampur Lok Sabha Seat: कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह ने जनता से बदलाव के लिए वोट मांगे वोट
यह भी पढ़ें: Udhampur Lok Sabha Seat: मतदान होने में आठ दिन, अभी तक नहीं आए राहुल गांधी और खरगे जैसे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: यूपी में कमाल करेगा INDIA गठबंधन! बड़े उलटफेर के संकेत, सर्वे में खुलासा – ABP न्यूज़
Next post Jan Gan Ka Mann Survey: चौंकाने वाले हैं गुजरात-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के ओपिनियन पोल के – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *