नई दिल्ली. हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूली बस पलटने से छह छात्रों की मौत के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है.’
हरियाणा सरकार ने भी बच्चों की मौत मामले में जांच के आदेश दिया है. खबरों के मुताबिक बस का चालक कथित तौर पर नशे में था और वाहन के पास फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज भी नहीं थे. ईद के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गुरुवार को खुले रहने वाले स्कूल और कुछ अन्य स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पुलिस के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गए.
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2024
यह भी पढ़ें:- बेटे के 18वें जन्मदिन पर पिता ने दिया ऐसा गिफ्ट, जिसने भी देखा, मुंह से बस यही निकला…बाप हो तो ऐसा
घटना की जांच के आदेश
हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि सरकार ने इस घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद घटना की जांच के आदेश दिए हैं. असीम गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक समिति बनाकर विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए घटना की विस्तृत जांच कराई जाए. समिति में राज्य सरकार के उच्च अधिकारी शामिल होंगे.
स्कूल की तरफ से चूक: परिवहन मंत्री
उन्होंने कहा कि दुर्घटना का शिकार हुई बस पर हाल ही में जुर्माना लगाया गया था क्योंकि उसके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज नहीं थे और तथ्य यह है कि बस का अभी भी इस्तेमाल किया जा रहा था, यह स्कूल अधिकारियों की ओर से एक स्पष्ट चूक थी. परिवहन मंत्री ने कहा कि संबंधित जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. उन्होंने कहा कि अगर जांच में क्षेत्र के मोटर वाहन निरीक्षक की गलती का पता चलता है कि वह बस के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के बावजूद कार्रवाई करने में विफल रहे, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Haryana news, Pm narendra modi, School bus accident
पिता हैं बॉलीवुड के खूंखार खलनायक, बेटी की मुस्कान पर लाखों हैं फिदा, 14 साल में 7 दीं सुपरहिट फिल्में
सिर पर टोपी, हाथ में डंडा, पीठ पर बैग टांगे, संसार को पैदल नापने निकला 28 वर्षीय युवा
राज कपूर की फिल्म में काम करना जीनत अमान को पड़ा था भारी, लगे थे अफेयर के आरोप, ऑनस्क्रीन भाई ने तोड़ा था दिल
आर्मी के सिपाही के लिए मुसीबत बन गई मोहब्बत, जिद करने लगी गर्लफ्रेंड, फिर 3 साल के रिलेशनशिप का हुआ दर्दनाक अंत
अंकिता लोखंडे-विक्की की लव स्टोरी के 6 साल हुए पूरे, रोमांटिक हुआ कपल, शेयर की ये खास फोटोज
Success Story : एडू एप "लेक्चर देखो" के मालिक तिवारी बंधुओं की कहानी, जीरो से शुरू किया, आज करोड़ों का कारोबार
500 फिल्मों में काम करने वाला हीरो, जिसे अंग्रेजों ने सुनाई थी मौत की सजा, था जिंदा, पर परिवार ने समझ लिया शहीद
शाहरुख- सलमान संग दी ब्लॉकबस्टर, पर 1 हरकत की वजह से फेमस हीरोइन ने आमिर खान संग कभी नहीं किया काम
21000 Song गाने वाला सिंगर, शादी होते ही फरमाने लगा इश्क, पत्नी ने दिखाए दिन में तारे, छोड़ भागी गर्लफ्रेंड
