नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के साथ ही अन्य क्षेत्र के लोगों से भी मिलना-जुलना पसंद करते हैं. उन्होंने हाल में ही माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और जानेमाने टेक्नोक्रेट व समाजसेवी बिल गेट्स से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब गेमिंग कम्यूनिटी के कुछ लोगों से मुलाकात की है. इस दौरान पीएम मोदी ने गेमिंग कम्यूनिटी से ताल्लुक रखने वाले लोगो से दिलचस्प बातें की. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में बताया कि वह अपने बाल को कलर करके सफेद करते हैं, ताकि वह भी मैच्योर दिखें. इस पर बातचीत में शामिल लोग भी मुस्कुरा उठे. इस दिलचस्प मुलाकात का वीडियो 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे प्रसारित होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन गेमर्स से मुलाकात की है, उनमें अनिमेष अग्रवाल, नमन माथुर, मिथिलेश, पायल धारे, तीर्थ मेहता, गणेश और अंशु बिष्ट जैसे गेमर्स शमिल हैं. इन सभी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिलचस्प मुलाकात हुई. बातचीत के क्रम में ही पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि वह अपने बाल कलर करके सफेद करते हैं, ताकि वह भी मैच्योर दिख सकें. इस पर सभी हंस पड़े. इन गेमर्स ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ऐसा लगा ही नहीं कि उनकी उम्र में इतना फासला होगा. मुलाकात काफी सुखद माहौल में हुआ.
काफी खुश दिखे गेमर्स
पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले गेमर्स काफी खुश दिखे. मुलाकात के वीडियो का टीजर जारी किया गया है. पीएम मोदी से मिलने वाले गेमर्स ने बताया कि उन्हें कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि उनकी उम्र में इतना फासला है. पीएम मोदी ने न केवल मित्रवत मुलाकात की, बल्कि बात भी काफी सहृदय तरीके से किया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गेमर्स के बीच मुलाकात का यह वीडियो 13 अप्रैल 2024 को सुबह 9:30 बजे प्रसारित होगा. बता दें कि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने बिल गेट्स से मुलाकात की थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी.
.
Tags: Prime Minister Narendra Modi
दुनिया का बेस्ट चावल कौन? भारत से है कनेक्शन… टेस्ट में भी लाजवाब
सलीम-जावेद की कहानी को नहीं मिल रहे थे खरीददार, वहीदा रहमान ने की सिफारिश, बनीं तो साबित हुई 1978 की तीसरी बड़ी HIT
ये हैं लखनऊ के 5 टॉप प्राइवेट कॉलेज…शुरू हुई दाखिले की दौड़, जानें इनकी खासियत
पिता हैं बॉलीवुड के खूंखार खलनायक, बेटी की मुस्कान पर लाखों हैं फिदा, 14 साल में 7 दीं सुपरहिट फिल्में
सिर पर टोपी, हाथ में डंडा, पीठ पर बैग टांगे, संसार को पैदल नापने निकला 28 वर्षीय युवा
राज कपूर की फिल्म में काम करना जीनत अमान को पड़ा था भारी, लगे थे अफेयर के आरोप, ऑनस्क्रीन भाई ने तोड़ा था दिल
आर्मी के सिपाही के लिए मुसीबत बन गई मोहब्बत, जिद करने लगी गर्लफ्रेंड, फिर 3 साल के रिलेशनशिप का हुआ दर्दनाक अंत
अंकिता लोखंडे-विक्की की लव स्टोरी के 6 साल हुए पूरे, रोमांटिक हुआ कपल, शेयर की ये खास फोटोज
Success Story : एडू एप "लेक्चर देखो" के मालिक तिवारी बंधुओं की कहानी, जीरो से शुरू किया, आज करोड़ों का कारोबार
