Mandi Lok Sabha Election 2024: मंडी लोकसभा सीट पर क्या BJP लहराएगी जीत का परचम या कांग्रेस मारेगी बाजी? – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: April 11, 2024 9:23 AM IST
By Shivani sharma
Mandi Lok Sabha Seat: देशभर में लोगों की नजरें लोकसभा चुनाव 2024 पर बनी हुई हैं. पूरे देश में पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होंगे. देशभर में 7 चरणों में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान डाले जाएंगे. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 4 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे. वहीं हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की बात करें तो ये सीट चुनाव की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. इस सीट पर हमेशा से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर देखने को मिलती है. साल 1951 से अब तक इस सीट 17 बार चुनाव हो चुके हैं.  जिसमें की 11 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं बीजेपी ने 5 बार जीत दर्ज की है.

मंडी संसदीय लोकसभा सीट को देश की सबसे हॉट सीटों में से मानी जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस सीट पर हमेशा से ही राजाओं का शासन रहा है. देश में राजाओं और रजवाड़ों का साम्राज्य अभी भी कई जगह कायम है हिमाचल की मंडी संसदीय सीट इस बात की गवाह है. सालों से इस सीट पर शाही परिवारों का  बोलाबाला रहा है लेकिन आम नेताओं ने इस सीट पर चुनाव जीतकर इस धारणा को झुठलाया भी है.  शायद ये भी एक वजह है कि इस सीट का इतिहास बहुत रोमांचक है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने इस सीट पर मसहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है. बीजेपी की और से कंगना रनौत को  को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. बीजेपी से उम्मीदवारी मिलने के बाद ही कंगना रनौत लगातार अपने चुनावी प्रचार में जुट गई हैं.


मंडी सीट पर अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन जानकारी के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह की सिफारिश के बाद कांग्रेस उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट दे सकती है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Himachal की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले संत का समर्थन करेगी कांग्रेस? डीके शिवकुमार ने…
UP के मथुरा में नवरात्र के पहले ही दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती
Lok Sabha Election 2024: PMK उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी की, 'तोते' की वजह से हो गए अरेस्ट
Sandeshkhali Case: अब CBI के हाथ में संदेशखालि मामला, हाईकोर्ट करेगी जांच की निगरानी
तूफानी रफ़्तार वाली SUV का हाईवे पर बिगड़ा बैलेंस, परखच्चे उड़े; 5 की मौत, VIDEO देख दहल जाएंगे
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका, सांसद ने छोड़ा – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Chunav 2024 Highlights: 'गालियां बढ़ जाएं तो रूझान समझ जाइए- फिर एक बार मोदी सरकार', महाराष्ट्र में बोले प्रधानमंत्री – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *