Lok Sabha Election 2024 Live: सहारनपुर में सीएम योगी ने भरी हुंकार, उत्तरी कश्मीर से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल् – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव में अब एक हफ्ते का समय बचा है. ऐसे में सभी दल जमकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार प्रचार कर रहे हैं और ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी क्रम में वह  शुक्रवार (12 अप्रैल) जम्मू कश्मीर जाएंगे.
पीएम मोदी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के लिए स्टार प्रचारक के रूप में उधमपुर में प्रचार करेंगे हैं. इसके चलते यहां अधिकारियों को ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश के आगरा भी जाना है.
इस बीच खबर आई है लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 अप्रैल को आगरा में होने वाला रोड शो स्थगित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: जम्मू में जमकर गरजे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, भाषण ऐसा कि पक्ष-विपक्ष सब हैरान!
पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के नटबारी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री और कूच बिहार से बीजेपी उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, “ममता बनर्जी कुछ नहीं कर सकती हैं और यहां पर TMC का संगठित रूप से देहांत हो चुका है और यहां पर सिर्फ पुलिस और कुछ गुंडे के द्वारा ये लोग पार्टी चलाने का काम कर रहे हैं. वह कुछ भी कर ले कूचबिहार से TMC हारेगी.”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार प्रदान बरुआ के समर्थन में लखीमपुर जिले में अपनी चुनाव प्रचार रैली के दौरान नृत्य किया.
 
#WATCH असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार प्रदान बरुआ के समर्थन में लखीमपुर जिले में अपनी चुनाव प्रचार रैली के दौरान नृत्य किया।

(वीडियो सोर्स : हिमंत बिस्वा सरमा का सोशल मीडिया) pic.twitter.com/P8inzKO5SU

नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “4 लाख युवाओं को रोजगार मिला है… उन्हें (आरजेडी को) 1990 से 2005 तक मौका मिला, उन्होंने कितना विकास किया?… अब, जब हम प्रगति कर रहे हैं, तो वे हम पर शासन करना चाहते हैं ऐसा कभी मत होने दीजिए …अब बिहार में हिंदू-मुस्लिम दंगे नहीं होते है पहले तो यहां सिर्फ दंगे ही होते थे.”
कर्नाटक के शिवमोग्गा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व नेता केएस ईश्वरप्पा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया.
सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज का माफिया, जिस पर पिछड़े वर्ग के व्यक्ति की हत्या का आरोप था, हमने उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों के लिए घर बनाए. चाहे वह राज्य हो या केंद्र सरकार दोनों का एक ही दृष्टिकोण है, वह है लोगों की सेवा में काम करना और देश को दुनिया में सबसे शक्तिशाली बनाना.
सीएम ममता बनर्जी ने कूचबिहार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आते ही लोग वोट मांगने आते हैं. चुनाव के बाद कोई दिखाई नहीं देता, कोई काम नहीं होता. हमने साफ-सुथरा उम्मीदवार दिया है, लेकिन बीजेपी एक ऐसा उम्मीदवार दिया है जो राक्षस है.
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुरादाबाद में एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि 500 साल बाद रामलला इस रामनवमी पर अपना जन्मदिन तंबू के बजाय अपने भव्य मंदिर में मनाएंगे.
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर से और आगा रुहुल्ला मध्य कश्मीर से चुनाव लड़ेंगे.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कश्मीर में चुनाव कराने के फैसले को लेकर कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है. अगर उन्होंने (पीएम मोदी) सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले चुनाव कराया होता तो यह हमारे लिए एक एहसान होता.अब यह उनके लिए एक मजबूरी है. 
उधमपुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा है. मैं कहना चाहता हूं कि राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं था, न ही यह कभी चुनावी मुद्दा बनेगा.

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: MP की बैतूल सीट पर 26 अप्रैल को नहीं होगी वोटिंग, इस वजह से बदली गई तारीख – India TV Hindi
Next post UP News Live Updates: आज अमित शाह मुरादाबाद में, अखिलेश पीलीभीत से करेंगे रैली का आगाज…हर अपडेट – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *