CG Lok Sabha Chunav 2024: तीसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन, 7 मई को होग – Nai Dunia

Spread the love

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। पहले व दूसरे चरण के लिए मतदाता, प्रत्याशी व नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं।
तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी,वहीं 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का मतदान 26 व तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। संसदीय क्षेत्रों की मतगणना चार जून को होगी।

source

Previous post इटावा में तेज बारिश, 13 जिलों में अलर्ट: आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं; अगले 4 दिन तक होगी बरसात – Dainik Bhaskar
Next post MP Lok Sabha Chunav Live: शाह बोले-इंडी गठबंधन वाले बेटों को CM-PM बनाना चाहते हैं, राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *