PM Modi in Udhampur: 'जम्मू-कश्मीर में पहली बार पत्थरबाजी और गोलीबारी चुनावी मुद्दा नहीं', उधमपुर में बोले प.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

PM Modi in Udhampur Live Updates प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उधमपुर पहुंच गए हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष ने मंच पर उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू किया। संबोधन में पीएम मोदी ने जनता को अपना वादा याद दिलाया और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राम मंदिर का मुद्दा आज का नहीं बल्कि 500 साल पुराना है।
डिजिटल डेस्क, उधमपुर। PM Modi in Jammu Kashmir Today Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उधमपुर के मोदी मैदान में लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को गिनाते हुए कांग्रेस समेत कई पार्टियों पर निशाना साधा और राम मंदिर का जिक्र किया

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उधमपुर में यह रैली बीते 10 वर्ष में तीसरी रैली थी, लेकिन चुनावी रैली के आधार पर यह दूसरी चुनावी रैली आयोजित हुई। उन्होंने उधमपुर में पहली चुनावी रैली 28 नवंबर 2014 को बट्टलवालियां स्थित मैदान में की थी। अब इस मैदान को मोदी मैदान कहा जाता है।

10 साल में जम्मू-कश्मीर बदल गया है

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारों तरफ विकास हो रहा है।

अब यहां पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं

जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। ये सपना यहां की अनेक पीढ़ियों ने देखा है और मैं आपको गारंटी देता हूं कि – आपका सपना, मोदी का संकल्प है। आपके सपनों को पूरा करने के लिए हर पल आपके नाम, देश के नाम। विकसित भारत का सपना पूरा करने के…

अब यहां एम्स और आईआईटी बन रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि अब यहां स्कूल नहीं जलाए जाते, बल्कि स्कूल सजाए जाते हैं। अब यहां AIIMS बन रहे हैं, IIT बन रहे हैं, IIM बन रहे हैं। अब आधुनिक टनल, आधुनिक चौड़ी सड़कें, शानदार रेल का सफर जम्मू कश्मीर की तकदीर बन रहे हैं।

राम मंदिर का मुद्दा 500 साल पुराना

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर्यटन के साथ स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना कसते हुए कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत विरोधी है। कांग्रेस और उनका पूरा इकोसिस्टम राम मंदिर का विरोध करता रहा। राम मंदिर चुनावी मुद्दा न था, न होगा, ये मुद्दा तो भाजपा के जन्म से पहले का है। यह मुद्दा तो 500 साल पुराना है।

राजनीतिक पार्टियों के बताएं मतलब

मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है। लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, जम्मू कश्मीर को फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं।
इन परिवार चलित पार्टियों ने जम्मू कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया है। इन राजनीतिक पार्टियों का मतलब – Of the family,By the family, For the family.

आपके आशीर्वाद से हटी धारा 370

पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की दीवार बनाई थी… आपके आशीर्वाद के कारण, मोदी ने धारा 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया। मैंने भी इसे दफन कर दिया है। उस दीवार का मलबा जमीन में गाड़ दो।
मैं भारत के किसी भी राजनीतिक दल, विशेषकर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। यह देश उनकी ओर देखेगा भी नहीं।’

जम्मू-कश्मीर के नौजवानों ने दिखाया आईना

ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया।
अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।

जम्मू-कश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव

जब जम्मू-कश्मीर मे भी विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। अब तक जो हुआ वो ट्रेलर, मुझे तो नए जम्मू कश्मीर की नए और शानदार तस्वीर बनने में जुट जाना है।

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने भर का नहीं है बल्कि ये देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है और सरकार जब मजबूत होती है तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है।
यहां जो पुराने लोग हैं उनको 10 साल पहले का मेरा भाषण याद होगा। यहीं मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा।
तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी, गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता ना करनी पड़े, इसकी गारंटी दी थी। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवारों के पास अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है।

source

Previous post बाड़मेर में त्रिकोणीय मुकाबला, BJP के लिए चुनौती बने रविंद्र भाटी… आज PM मोदी की रैली से बदलेगा समीकरण? – Aaj Tak
Next post 14 महीने बाद कृषि कानून वापस लिया: PM को इंटरनल रिपोर्ट मिली- 'फौज में नाराजगी, दंगे की साजिश, जल्द एक्शन ल… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *