Weather Update: यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? आने वाला है तूफान, हर तरफ मचेगा हाहाकार? – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी उम्मीद है. हालांकि इस दौरान पूर्वांचल में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. वहीं 13 अप्रैल को भी पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकती है. इसके अलावा कहीं-कहीं पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. 14 अप्रैल को भी पश्चिमी यूपी में लगभग सभी जिलों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. जबकि पूर्वी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की उम्मीद है. वहीं कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं. 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
वहीं आज के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएँ (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं. 13 अप्रैल तक बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 15 अप्रैल तक तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं.
.
Tags: IMD alert, UP Weather

साउथ की टॉप एक्ट्रेस, बॉलीवुड में आई तो मिली अंडरवर्ल्ड से धमकियां, डर कर छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री, हुई गुमनाम
60-70 के दशक की फिल्में करना चाहती हैं प्राची देसाई, इंदौर में खोला करियर की शुरुआत से लेकर ख्वाहिशों तक का पिटारा
बेसकीमती है इस ड्राईफूट्स का पानी, सेहत के लिए अमृत समान, 1 माह भी कर लिया सेवन तो सेहत को होंगे 5 बड़े लाभ
बुखार से लेकर पेट दर्द…बीमारियों के लिए काल है ये आयुर्वेदिक पौधे, घर के आसपास जरूर लगाएं
31 साल की बॉलीवुड यंग एक्ट्रेस, जो बन गई 'कॉल गर्ल', हसीना ने खुलकर कहा- 'मैं बहुत संतुष्ट हूं…'
डिनर के बाद अगर 15 मिनट कर लें ये काम, गंभीर से गंभीर बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, ब्लड सर्कुलेशन भी रहेगा बेहतर
न चाहते हुए 2 दिन नॉनवेज खाया, फिर 3 दिन तक भूखी रही, 5 दिन में चढ़ाई पूरी कर किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा
नवरात्रि में खाएं मिश्रीकंद, कब्‍ज गैस ही नहीं, शुगर जैसी बीमारियों को भी रखे दूर, फायदे जान आज ही खरीद लाएंगे घर
बिना दौड़े-भागे घट जाएगा वजन, अगर रोज करेंगे इन 7 हर्ब्‍स का सेवन, बस जान लें इस्‍तेमाल का तरीका

source

Previous post भोपाल की हैदरी मस्जिद में गूंजा 'हर हर मोदी, घर घर मोदी', प्रधानमंत्री के समर्थन – ABP न्यूज़
Next post UP की बड़ी खबरें फटाफट: अयोध्या में रुदौली ब्लॉक प्रमुख के घर के बाहर फायरिंग, कारों में की गई तोड़फोड़ – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *