Lok Sabha Elections 2024: सपा ने लोकसभा के लिए एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से मिला टिकट – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: April 12, 2024 5:54 PM IST
By Gaurav Barar
UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार युद्धस्तर पर चल रहा है. सभी पार्टियां प्रचार में पूरा दम झोंक रही हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. सपा ने इस लिस्ट में कौशांबी और कुशीनगर सीट से प्रत्याशी की घोषणा की है.

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जारी लिस्ट में  कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को इन दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे.
2019 के चुनाव में कुशीनगर में पार्टी ने एन.पी. कुशवाहा को टिकट दिया था. जिन्हें बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार दुबे के हाथों हार का सामना करना पड़ा. 2014 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के राजेश पांडे विजयी हुए थे, वहीं पर सपा के राधे श्याम सिंह चौथे स्थान पर रहे थे.


pic.twitter.com/fN22UCX8s6
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 12, 2024

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024: सपा ने लोकसभा के लिए एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से मिला टिकट
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गरजे अखिलेश बोले- ‘ये सरकार महंगाई को कम नहीं कर रही है… ‘
UP News: ओपी राजभर की मां का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया शोक
Lok Sabha चुनाव से ठीक पहले मायावती को बड़ा झटका, पार्टी सांसद मलूक नागर RLD में शामिल
UP के मथुरा में नवरात्र के पहले ही दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post गेमर्स से मिले पीएम मोदी: क्या ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगी पाबंदी? पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा? – अमर उजाला
Next post Election: चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे रक्षामंत्री, गौचर में जनसभा में बोले-बस एक बात दिलाना चाहता हूं याद – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *