नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र संबंधी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अफसर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निर्देशन पत्र कलेक्टर के न्यायालय कक्ष क्रमांक 20 में लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र की अंतिम तिथि आयोग द्वारा 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
