UP Weather: यूपी में आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी तबाही, इन जिलों में ओले का अलर्ट, ताजा अपडेट – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है. हालांकि पिछले दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में अब यूपी में भी खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रदेश में आंधी, तूफान, बारिश के साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक आने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिस्टम बन रहा है. इस दौरान यूपी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार दो दिन 14 और 15 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने के संभावना है.

इन जिलों में जारी किया अलर्ट
सहारनपुर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, जालौन, औरैया, झांसी और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले दो दिन यहां तेज रफ्तार से आंधी चलने और जमकर बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही ओले गिरने की संभावना जताई गई है.
कहां कितना रहा तापमान
राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान शनिवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरदोई में अधिकतम तापमान 38.5 न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 38.8 न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 36.2 न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
.
Tags: Lucknow News Today, Mausam News, UP weather alert, Weather Update

जान निकलने से पहले, अमर सिंह चमकीला के वो आखिरी शब्द, पत्नी अमरजोत से बोले थे- 'बब्बी, तेनु की होया?…'
1983 में मेकर्स ने बनाई थी, साउथ फिल्म की ऐसी धांसू रीमेक, हिल गया था बॉक्स ऑफिस, श्रीदेवी ने पाया था स्टारडम
बेस लवर्स को खूब पसंद आ सकते हैं ये ईयरबड्स, 62 घंटे की लंबी बैटरी के साथ ANC का भी है फीचर
20 भाषाओं में गाए 3000 गाने, जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, 1 सॉन्ग के लेती हैं 25 लाख! 22 साल में बनाई अरबों की संपत्ति
गरीबों का प्रोटीन कहलाए गर्मियों का ये सुपरफूड, खाते ही शरीर में आए फौलादी ताकत, एनर्जी का है पावरहाउस, जानें 5 फायदे
पार्किंग को लेकर शुरू हुई लड़ाई, बिगाड़ने लगे एक दूसरे का काम, धांसू है फिल्म का क्लाइमैक्स, सॉलिड है कहानी
खरीफ सीजन में करें मक्के की इन टॉप 5 किस्मों की खेती…90 दिनों में हो जाएंगे मालामाल
अनुष्का शर्मा के करियर की बिगेस्ट फ्लॉप, डायरेक्टर तब से नहीं दे पाए 1 भी हिट, विलेन को छोड़नी पड़ी एक्टिंग
एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, जॉन अब्राहम की ये 6 फिल्में हैं फुल एंटरटेनिंग, तुरंत कर लें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल

source

Previous post मोदी बोले-इंडी गठबंधन वाले परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं: कहा-लिखकर रख लो, अंबेडकर खुद भी आ जाएं तो संव… – Dainik Bhaskar
Next post क्या आपको लेकर PM मोदी को मिस गाइड किया गया है? BJP के लिए परेशानी का सबब बने Ravindra Singh Bhati ने दिया ये जवाब – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *