PM Modi On Congress: 'बाबा साहब भी आज संविधान नहीं बदल सकते', राजस्थान से पीएम मोदी ने 'INDIA' गठबंधन – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Reply On Constitution Row: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के उन आरोपों का जवाब दिया है, जिनमें पीएम पर संविधान को बदलने का आरोप लगाया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय संविधान के नाम पर झूठ बोलना कांग्रेस की ओर इंडी गठबंधन का फैशन बन गया है.
पीएम ने कहा, जहां तक संविधान का सवाल है आज बाबा साहब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं. हमारा संविधान सरकार के लिए गीता, रामायण, बाइबल और कुरान है.
कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को जीते जी चुनाव हराया. जिसने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, वो कांग्रेस जिसने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की. आज वो मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ की आड़ ले रही है. पीएम ने कहा, मोदी जिसने देश में पहली बार संविधान दिवस मनाना शुरू किया, कांग्रेस वालों ने इसका विरोध किया था. संसद में इनके भाषण हैं. ये मोदी है जिसने बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास किया, इसलिए इनकी गपबाजी से सावधान रहने की जरूरत है.
नफरत से भरे हुए हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र’
अपने हमले तेज करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इनके घोषणा पत्र नफरत से भरे हुए हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है. इंडी गठबंधन के दल देश में परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं. एक दल ने देश के खिलाफ खतरनाक एलान किया है. उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि जिस पोखरण की धरती ने भारत को परमाणु सम्पन्न किया, हम भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देंगे. जिस देश के दोनों तरफ पड़ोसियों के पास परमाथु हथियार हों, क्या उस देश में परमाणु हथियार समाप्त करना सही है?
पीएम शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मोदी देश को शक्तिशाली बनाने में लगा है, लेकिन इंडी गठबंधन इसे कमजोर करने में जुटा है. कांग्रेस की सोच विकास विरोधी है.
ये भी पढ़ें:ABP Cvoter Survey 2024: केंद्र के काम और मोदी के नाम से बंगाल संतुष्ट, पर BJP के साथ इस मोर्चे पर हो सकता है खेला!- सर्वे में खुलासा

source

Previous post Nawada Lok Sabha Seat: नवादा में वोट कटेगा तो किसका होगा फायदा? कोर वोटर के नुकसान पर हो रही सबसे अधिक बात.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Elections 2024: Poll Body's Directive On Freebies To Observers Ahead Of 1st Phase Of Polls – NDTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *