अभिषेक जायसवाल /वाराणसी: अप्रैल महीने में नवरात्रि के बाद वेडिंग सीजन का आगाज होगा. शादी के सीजन से पहले सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. यूपी के वाराणसी में 13 अप्रैल (शनिवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 1000 रुपये का उछाल आया. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 1500 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है, जिसके बाद चांदी 86500 रुपये हो गया. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 13 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1000 रुपये उछलकर 67350 रुपये हो गई.इसके पहले 12 अप्रैल को इसका भाव 66350 रुपये था. वहीं 11 अप्रैल को इसकी कीमत 66250 रुपये थी. इसके पहले 10 अप्रैल को इसका भाव 65900 रुपये था.वहीं 9 अप्रैल को इसकी कीमत 65800 रुपये थी. इसके पहले 8 अप्रैल को इसका भाव 65500 रुपये था. वहीं 7 अप्रैल को इसकी कीमत 64300 रुपये थी. 6 अप्रैल को भी इसका यही भाव था.
1100 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 1100 रुपये उछलकर 72710 रुपये हो गई. इसके पहले 12 अप्रैल को इसका भाव 71610 रुपये था.वाराणसी के सर्राफा कारोबारी राकेश सिंह ने बताया की अप्रैल महीने में सोने की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है. बाजार के ट्रेंड को देखकर लगता है आगे इसकी कीमतें थोड़ी और बढ़ सकती है.
चांदी 1500 रुपये महंगा
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार को इसकी कीमत में 1500 रुपये प्रति किलो का उछाल आया. जिसके बाद उसकी कीमत 86500 रुपये हो गई.वहीं 12 अप्रैल को इसका भाव 85000 रुपये था. इसके पहले 11 अप्रैल को इसकी कीमत 85500 रुपये थी. वहीं 10 अप्रैल को इसका भाव 84500 रुपये था. 9 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 8 अप्रैल को इसका भाव 83500 रुपये था. इसके पहले 7 और 6 अप्रैल को इसकी कीमत 81700 रुपए थी.
.
Tags: Gold Rate, Local18, Silver price
31 साल की बॉलीवुड यंग एक्ट्रेस, जो बन गई 'कॉल गर्ल', हसीना ने खुलकर कहा- 'मैं बहुत संतुष्ट हूं…'
डिनर के बाद अगर 15 मिनट कर लें ये काम, गंभीर से गंभीर बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, ब्लड सर्कुलेशन भी रहेगा बेहतर
न चाहते हुए 2 दिन नॉनवेज खाया, फिर 3 दिन तक भूखी रही, 5 दिन में चढ़ाई पूरी कर किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा
नवरात्रि में खाएं मिश्रीकंद, कब्ज गैस ही नहीं, शुगर जैसी बीमारियों को भी रखे दूर, फायदे जान आज ही खरीद लाएंगे घर
बिना दौड़े-भागे घट जाएगा वजन, अगर रोज करेंगे इन 7 हर्ब्स का सेवन, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका
आडवाणी की 'रथयात्रा' बनी हेमा मालिनी के लिए पनौती, 3 दिन रही हाउसफुल, फिर साबित हुई ड्रीम गर्ल की सबसे वाहियात मूवी
'स्टेज से उतर जाओ…' 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन पर भड़के जूनियर एनटीआर के फैंस, सरेआम हुई 'अनुपमा' की बेइज्जती
बॉलीवुड कपल पर नोरा फतेही का विवादित बयान, बोलीं- 'लोग अपनी पत्नी या पति का इस्तेमाल…'
हिंदी सिनेमा का वो फनकार, पान की दुकान पर मिला जिसे शादी का प्रपोजल, दावत खाते-खाते मिल गई डेब्यू फिल्म
