लोकसभा चुनाव 2024: आज BJP जारी करेगी संकल्प पत्र, PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. सभी पार्टियां कमर कस चुकी है और चुनावी मैदान में उतर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को जहां लोकसभा और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. वहीं आज यानी 14 अप्रैल को चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है.
BJP ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का घोषणा पत्र सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय में जारी होगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. बीजेपी के घोषणापत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है.
पढ़ें- चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट, मंडी से विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस के 16 कैंडिडेट की नई लिस्ट
घोषणा पत्र का तैयार करने के लिए बनाई गई थी समिति
बता दें कि घोषणा पत्र का तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी. इस समिति ने कई बैठकों के बाद घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया है. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य हैं.

5 लाख लोगों के मिले थे सुझाव
सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र के लिए BJP को जनता से करीब पांच लाख सुझाव मिले हैं. बताया जा रहा है कि इसमें पीएम नरेंद्र मोदी गारंटी, 2047 तक विकसित भारत जैसे अहम बिंदुओं पर फोकस रहेगा. यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी का यह घोषणा पत्र मोदी सरकार की नीतियों, उद्देश्यों और भावी कार्यक्रमों का एक व्यापक दस्तावेज होगा.
.
Tags: BJP, BJP Manifesto, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections

दूध नहीं, गर्मी में पिएं ये सफेद देसी ड्रिंक, कैल्शियम की कमी मिनटों में करे दूर, 5 बीमारियों का इलाज एक कप में
जान निकलने से पहले, अमर सिंह चमकीला के वो आखिरी शब्द, पत्नी अमरजोत से बोले थे- 'बब्बी, तेनु की होया?…'
1983 में मेकर्स ने बनाई थी, साउथ फिल्म की ऐसी धांसू रीमेक, हिल गया था बॉक्स ऑफिस, श्रीदेवी ने पाया था स्टारडम
बेस लवर्स को खूब पसंद आ सकते हैं ये ईयरबड्स, 62 घंटे की लंबी बैटरी के साथ ANC का भी है फीचर
20 भाषाओं में गाए 3000 गाने, जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, 1 सॉन्ग के लेती हैं 25 लाख! 22 साल में बनाई अरबों की संपत्ति
गरीबों का प्रोटीन कहलाए गर्मियों का ये सुपरफूड, खाते ही शरीर में आए फौलादी ताकत, एनर्जी का है पावरहाउस, जानें 5 फायदे
पार्किंग को लेकर शुरू हुई लड़ाई, बिगाड़ने लगे एक दूसरे का काम, धांसू है फिल्म का क्लाइमैक्स, सॉलिड है कहानी
खरीफ सीजन में करें मक्के की इन टॉप 5 किस्मों की खेती…90 दिनों में हो जाएंगे मालामाल
अनुष्का शर्मा के करियर की बिगेस्ट फ्लॉप, डायरेक्टर तब से नहीं दे पाए 1 भी हिट, विलेन को छोड़नी पड़ी एक्टिंग

source

Previous post Live: बलूचिस्तान में 11 लोगों का मर्डर, पूरे पाकिस्तान में मची सनसनी – Zee News Hindi
Next post VIDEO : Lok Sabha Elections 2024: Disabled and elderly voters are voting at home today – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *