Jharkhand Lok Sabha Election 2024: झारखंड के CM चंपई सोरेन का बड़ा दावा, 'राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें…' – ABP न्यूज़

Spread the love

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने शनिवार (13 अप्रैल) को झारखंड में झामुमो की जीत का बड़ा दावा किया. सीएम चंपई ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगा. राज्य में बीजेपी एक भी सीट जीत नहीं पाएगी.
सीएम चंपई सोरेन अपने निर्वाचन क्षेत्र सरायकेला के दौरे के दौरान मीडिया से कहा कि राज्य में झामुमो और हमारे सहयोगी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस दौरान उन्होंने गमरिया और आदित्यपुर के बूथ स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
वहीं जमशेदपुर सीट के प्रत्याशी की घोषणा में हो रही देरी को लेकर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए. वहां के प्रत्याशी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. चंपई सोरेन ने आगे कहा कि वह 16 अप्रैल तक सरायकेला-खरसावां जिला में प्रवास करेंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता से मिलेंगे. 14 अप्रैल को आदित्यपुर के इच्छापुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे.  
चार चरणों में होंगे चुनाव
झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे. राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीट में से पांच अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. 
कब कहां होगा मतदान?
इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे. चार निर्वाचन क्षेत्रों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होगा. वहीं, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा. गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को जबकि राजमहल, दुमका और गोड्डा में एक जून को वोट डाले जाएंगे. 
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 14 में से 11 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली. कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी. झारखंड में पिछला लोकसभा चुनाव भी चार चरणों में हुआ था. 
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एक करोड़ के ईनामी ​पतीराम-मिसिर…

source

Previous post ABP Cvoter Survey: अखिलेश-केजरीवाल रेस में पिछड़े, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी में कौन है – ABP न्यूज़
Next post Udhampur’s unparalleled affection for PM Modi as he addresses a public rally in Jammu and Kashmir – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *