नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया. इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है. इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर है. पीएम मोदी ने इस दौरान बड़ा वादा किया. उन्होंने वादा किया कि आने वाले 5 साल तक मुफ्त आनाज योजना जारी रहेगी. घोषणा पत्र जारी करने से पहले एक रील भी शेयर किया गया जिसमें विकसित भारत की झलक पेश की गई थी.
उन्होंने आगे कहा कि हम एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे. बीजेपी समान नागरिक संहिता (UCC) को भी देशहित में उतना ही जरूरी मानती है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है. इसका एक बड़ा कारण है. 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा. देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है. आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं. ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.
पढ़ें- घोषणा पत्र जारी करने से पहले नड्डा ने गिनाईं उपलब्धियां, राम मंदिर से लेकर अनुच्छेद 370 हटाने तक की बात कही
मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है. हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ पर, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो.
70 साल के ऊपर के लोगों को मिलेगा मुफ्त इजाल- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि ‘अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.’
पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाएंगे- PM मोदी
PM मोदी ने आगे कहा कि ‘भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं. अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे. अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे.’
जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी पूजता है- प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है. यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है. 10 वर्षों में हमने दिव्यांगजनो के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं. दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा. हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं. इसलिए खेती हो, पशुपालन हो या मछलीपालन, हम इन सभी को सशक्त कर रहे हैं. ये भाजपा ही है, जिसने किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरे भाई-बहनों को जोड़ा है. पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलता रहेगा.
.
Tags: BJP, BJP Manifesto, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi
निमाड़ के गणगौर का अनूठा नजारा, यहां जूठी पत्तल उठाने लगती है हजारों की बोली, जानें कैसे शुरू हुई ये अनोखी परंपरा
किस भाषा का शब्द है 'चाय', हिंदी में इसे क्या कहते हैं? शौकीनों को भी नहीं पता होगा इसका जवाब …
अजय देवगन की नकलची फिल्म, जिसमें थे 3 सुपरस्टार, 10 लाख के जुर्माने के साथ साबित हुई महाबकवास
Biggest Flop Pan India Film: खूब मचा हल्ला, 170 Cr के नुकसान के बाद, डायरेक्टर का पता नहीं, जानते हैं कौन था हीरो
कभी ईमेल के जरिए, तो कभी फोन पर, सलमान खान को 5 बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
एक अकेला फल कई बीमारियों का काल, सिर्फ 2 महीने मिलता है, डायबिटीज से लेकर पेट रोग में रामबाण, और भी कई फायदे
हनीमून का है प्लान? पार्टनर संग सुकून और मौज मस्ती के लिए इन 7 जगहों पर जाने की कर लें तैयारी, ट्रिप बनेगा यादगार
छिला हुआ या छिलकेदार खीरा, सेहत के लिए अधिक फायदेमंद कौन? 99% लोग करते हैं गलती, यहां जानें खाने का सही तरीका
दूध नहीं, गर्मी में पिएं ये सफेद देसी ड्रिंक, कैल्शियम की कमी मिनटों में करे दूर, 5 बीमारियों का इलाज एक कप में
