UP Top News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आज चुनावी पारा हाई रहेगा। इन दो लोकसभा सीटों पर बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा सिंह के समर्थन में आज प्रचार करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट बटोरने की कोशिश करेंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (UP Top Nes) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में आज चुनावी पारा हाई रहेगा। इन दो लोकसभा सीटों पर बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा सिंह के समर्थन में आज प्रचार करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट बटोरने की कोशिश करेंगे।
रामनवमी के दिन रामलला रात 12 से सुबह चार बजे तक ही विश्राम करेंगे, शेष अवधि में भक्तों को दर्शन देंगे।
सुबह की सुर्खियों से लेकर राजनीतिक उठापटक तक इन खबरों पर आज रहेगी खास नजर।
मायावती मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में करेंगी चुनावी जनसभा
मायावती की आज मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में जनसभा -बसपा सुप्रीमो मायावती रविवार को पार्टी प्रत्याशी माजिद अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए सहारनपुर पहुंच रही हैं। दोपहर 12:45 बजे जनसभा में पहुंचेगी। चुनावी जनसभा हाईवे किनारे गांव भरतपुर सरसीना में होगी। करीब पौने घंटे रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री 1:30 बजे हेलीपैड पहुंचेंगी और मुजफ्फरनगर सभा के लिए रवाना हो जाएंगी। मुजफ्फरनगर में जीआइसी के खेल मैदान में दोपहर जनसभा होगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे प्रचार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरनपुर विधानसभा के गभिया सहराई में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद पूरनपुर नगर में ही एक रिसार्ट परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बार्डर पर स्थित कस्बा मझोला में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अखिलेश यादव आज आएंगे, जनसभा करेंगे
सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को जीआइसी मैदान में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बरेली हवाई अड्डे तक वायुयान से आएंगे। वहां से हेलीकाफ्टर से दोपहर 12:25 बजे जीआइसी के मैदान पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे यहां से बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।
चार घंटे विश्राम करेंगे रामलला, शेष अवधि में देंगे दर्शन
रामनवमी के दिन रामलला रात 12 से सुबह चार बजे तक ही विश्राम करेंगे, शेष अवधि में भक्तों को दर्शन देंगे। रामनवमी के दिन रामलला नित्य पूजा-पाठ एवं भोगराग के दौरान भी दर्शन देंगे। वर्तमान समय में रामलला सुबह छह से रात दस बजे तक दर्शन देते हैं, जबकि रामनवमी के दिन सुबह चार से रात 12 बजे तक दर्शन देंगे।
‘धरोहर काशी की’ कार्यक्रम में पहुंचेंगे बालीवुड कलाकार, 16 देशों के राजदूत भी होंगे शामिल
इंडियन माइनारिटी फाउंडेशन काशी में ‘धरोहर काशी की-बुनकर समुदाय की गाथा’ नामक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रविवार को नमो घाट पर शाम छह बजे आयोजित फैशन शो के जरिये बनारसी हैंडलूम की सदियों पुरानी विरासत को आगे बढ़ाने और ‘वोकल फार लोकल’ की भावना को बढ़ावा देंगे।
फैशन शो में फिल्म स्टार रणबीर सिंह, कृति सेनन भी शामिल होंगे। भोजपुरी गायक और अभिनेता रवि किशन संगीत की प्रस्तुति देंगे। फैशन शो के साथ एक प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा जिसमें काशी का बुनकर समुदाय अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेगा। आयोजन में शामिल होने के लिए 16 देशों के राजदूत भी काशी पहुंचे हैं।
इसे भी पढ़ें: बदायूं से शिवपाल यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! सभी अटकलों पर लगा विराम, सपा ने आदित्य के नाम का लिया पर्चा

