नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया. इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है. इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. जय भीम.’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया.
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में युवा, किसानों, महिलाओं आदि के कल्याण के लिए कार्यक्रम चलाने की बात कही है. मछुआरों के लिए बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने और श्रीअन्न (मोटे अनाज) को सुपरफूड के तौर पर विकसित करने का भी वादा किया गया है. एकलव्य स्कूल खोलने का भी वादा किया गया है. साथ ही एससी/एसटी और ओबीसी के कल्याण के लिए काम करने का भी वादा किया गया है.
‘हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर…’ BJP मेनिफोस्टो जारी करने के बाद बोले PM मोदी
बीजेपी घोषणा पत्र की खास बातें
पीएम मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी की है. संकल्प पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में कई बातों का उल्लेख किया गया है. इसमें रामायण उत्सव मनाने, अयोध्या का और विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आदि का वादा किया गया है. बीजेपी ने सत्ता में वापसी होने पर देश में न्याय संहिता को लागू करने का वादा किया है. साथ ही ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर काम जारी होने की भी बात कही गई है. घोषणा पत्र में रेलवे को लेकर भी वादे किए गए हैं. इसमें कहा गया है कि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या को समाप्त किया जाएगा. साथ ही नार्थ ईस्ट में बुलेट ट्रेन पर काम चलने की भी बात कही गई है. 5जी विस्तार और 6जी का विकास, उर्जा में आत्मनिर्भर बनने का भी वादा किया गया है.
#WATCH | Bharatiya Janata Party (BJP) releases its election manifesto – 'Sankalp Patra' for the ensuing Lok Sabha polls in the presence of Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh and party President JP Nadda.#LokSabhaElection pic.twitter.com/WVB8Km1NWJ
— ANI (@ANI) April 14, 2024
क्या बोले जेपी नड्डा
भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गरीब, गांव और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है.’ उन्होंने आगे कहा कि उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है. जेपी नड्डा ने बताया कि 60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं. हमने कभी नहीं सोचा था कि गांव सशक्त होंगे या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा, लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है. भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है. उन्होंने IMF की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Prime Minister Narendra Modi
Biggest Flop Pan India Film: खूब मचा हल्ला, 170 Cr के नुकसान के बाद, डायरेक्टर का पता नहीं, जानते हैं कौन था हीरो
कभी ईमेल के जरिए, तो कभी फोन पर, सलमान खान को 5 बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
एक अकेला फल कई बीमारियों का काल, सिर्फ 2 महीने मिलता है, डायबिटीज से लेकर पेट रोग में रामबाण, और भी कई फायदे
हनीमून का है प्लान? पार्टनर संग सुकून और मौज मस्ती के लिए इन 7 जगहों पर जाने की कर लें तैयारी, ट्रिप बनेगा यादगार
छिला हुआ या छिलकेदार खीरा, सेहत के लिए अधिक फायदेमंद कौन? 99% लोग करते हैं गलती, यहां जानें खाने का सही तरीका
दूध नहीं, गर्मी में पिएं ये सफेद देसी ड्रिंक, कैल्शियम की कमी मिनटों में करे दूर, 5 बीमारियों का इलाज एक कप में
जान निकलने से पहले, अमर सिंह चमकीला के वो आखिरी शब्द, पत्नी अमरजोत से बोले थे- 'बब्बी, तेनु की होया?…'
1983 में मेकर्स ने बनाई थी, साउथ फिल्म की ऐसी धांसू रीमेक, हिल गया था बॉक्स ऑफिस, श्रीदेवी ने पाया था स्टारडम
बेस लवर्स को खूब पसंद आ सकते हैं ये ईयरबड्स, 62 घंटे की लंबी बैटरी के साथ ANC का भी है फीचर
