BJP Manifesto: UCC से लेकर वन नेशन वन इलेक्शन तक, PM मोदी ने देश के सामने रखा BJP का संकल्प पत्र – Jansatta

Spread the love

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है… क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
नड्डा ने कहा कि आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं।
जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र लॉन्चिंग इवेंट में कहा कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी। पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ के लिए दृष्टिकोण को सरल बनाया है और इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, ‘जो हम कहते हैं वो हम करते हैं। ये बात भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं। हम जो कहते हैं वो हम करते हैं। BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है।मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है।’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मुझे इस बात का हर्ष और संतोष है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। देश में सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

source

Previous post Lok Sabha polls 2024: Who are the key faces in Uttar Pradesh? Which issues could dominate? – Firstpost
Next post रेलवे दो रुपए में प्लेटफार्म पर देगा ठंडा मिनरल वॉटर, तपती गर्मी में 75 स्टेशनों पर किए गए खास इंतजाम – railway news – ETV Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *