Lok Sabha Election 2024: देश में कौन हैं टॉप 10 सबसे ज्यादा वोट पाने वाली महिला सांसद, देखें लिस्ट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। इसमें महिलाओं के लिए संभावनाएं भी अपार हैं। यही साबित करती हैं ये 10 महिला सांसद जो रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर संसद पहुंच चुकी हैं। यहां देखें अब तक के चुनावों में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाली 10 महिला सांसदों की लिस्ट . .
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी को लेकर अभी भी स्थिति उतनी अनूकूल नहीं है, लेकिन पहले चुनाव से लेकर अब तक का सफर देखा जाए तो स्थिति में काफी बदलाव आया है। जहां पहले चुनाव में मात्र 24 महिला सांसद चुनकर आई थीं, तो 2019 के लोकसकभा चुनाव में सबसे अधिक 78 महिला सांसद चुनी गई थीं।

loksabha election banner

लोकसभा की कुल सीटों के हिसाब से यह हिस्सेदारी मात्र 14.4 फीसदी है, जो दर्शाता है कि अभी भी इस दिशा में काफी प्रयास किए जाने हैं। लेकिन कई महिला सांसद ऐसी रही हैं जिन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर ये संदेश दिया है कि राजनीति में महिलाओं के लिए संभावनाओं की कमी नहीं है। नीचे ऐसी ही 10 महिला सांसदों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्होंने अब तक सबसे अधिक मत हासिल किए हैं। देखें सूची-

इन्हें मिले हैं सबसे ज्यादा मत

  • महिला सांसद के तौर पर देश में सबसे ज्यादा मत हासिल करने का रिकॉर्ड क्वीन ओजा के नाम पर है। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में असम की राजधानी गुवाहाटी से भाजपा के टिकट पर 1008936 मत प्राप्त किए थे।
  • सबसे ज्यादा वोट पाने वाली महिला सांसदों में दूसरे स्थान पर हैं भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुत्री प्रीतम मुंडे। उन्होंने महाराष्ट्र के बीड़ से 2014 के चुनाव में 922416 मत हासिल किए थे।
  • रंजनबेन भट्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की वडोदरा सीट से 883719 मत हासिल किए थे, जोकि किसी भी महिला सांसद की ओर से हासिल तीसरी सबसे बड़ी मत संख्या है।
  • भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने तब 866482 हासिल कर बड़ी जीत प्राप्त की थी। महिला सांसद को प्राप्त यह चौथी सबसे बड़ी मत संख्या थी।

चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

  • राजस्थान की राजसमंद सीट से भाजपा की दीया कुमारी ने 2019 के चुनाव में 863039 मत प्राप्त किए थे।
  • सुमित्रा महाजन ने 2014 में इंदौर से 854972 मत प्राप्त किए थे, जोकि किसी भी महिला सांसद की ओर से प्राप्त 6वीं सबसे अधिक मतसंख्या है।
  • भाजपा की दर्शना जरदोश ने गुजरात की सूरत सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में 795651 मत हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें- BJP vs Congress Manifesto : भाजपा का संकल्प पत्र vs कांग्रेस का न्याय पत्र, जानिए दोनों की क्या हैं खास बातें?

  • सबसे अधिक वोट पाने वाली महिला सांसदों में सातवें स्थान पर हैं नुसरत जहां, जिन्होंने टीएमसी के टिकट पर बंगाल की बशीरहाट सीट में 2019 में 782078 वोट हासिल किए थे।
  • टीएमसी की ही सजदा अहमद ने बंगाल की उलूबेरिया सीट से 2018 के उपचुनाव में 767556 मत हासिल कए थे और सांसद बनी थीं।
  • दसवें स्थान पर हैं बिजोया चक्रवर्ती, जिन्होंने 2014 में असम के गुवाहाटी से 764985 वोट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें– Chunavi किस्सा: जब मोदी ने 3D अवतार में किया था चुनाव प्रचार, हर कोई रह गया था हैरान

source

Previous post रेलवे दो रुपए में प्लेटफार्म पर देगा ठंडा मिनरल वॉटर, तपती गर्मी में 75 स्टेशनों पर किए गए खास इंतजाम – railway news – ETV Bharat
Next post लोकसभा चुनाव 2024: बदायूं में बसपा बढ़ाएगी सपा की टेंशन, मुस्लिम खां का नाम फाइनल! – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *