बोर्नविटा जैसे प्रोडक्ट हेल्थ ड्रिंक नहीं: सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस कैटैगरी से हटाने को कहा, PM… – Dainik Bhaskar

Spread the love

कल की बड़ी खबर बोर्नविटा से जुड़ी रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा कि वे अपनी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से बोर्नविटा सहित सभी पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी से हटा दें।
मंत्रालय ने कहा- ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक लीगल बॉडी की जांच में पाया कि ‘हेल्थ पेय डेफिनेशन नहीं है।’ वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के 7 क्रिएटर्स से मुलाकात की और उनसे गेमिंग से जुड़े कई मुद्दों पर बात की।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
अब कल की बड़ी खबरें…
1. बोर्नविटा जैसे प्रोडक्ट हेल्थ ड्रिंक नहीं: सरकार ने इन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इस कैटैगरी से हटाने को कहा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से बोर्नविटा सहित सभी पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी से हटा दें। मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक लीगल बॉडी की जांच में पाया कि ‘हेल्थ पेय डेफिनेशन नहीं है।’
इससे पहले 2 अप्रैल को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा था कि वे अपनी वेबसाइट्स पर बेचे जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स को उचित कैटेगरी में डालें। साथ ही अथॉरिटी ने किसी भी पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ाने के लिए हेल्थ ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक जैसे शब्दों का दुरुपयोग नहीं करने के लिए भी कहा था।
​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. PM मोदी ने मोबाइल और VR-बेस्ड गेम खेले: गेमर्स बोले- आपको देखकर दिल धक-धक हो रहा, PM ने कहा- होने दीजिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के 7 क्रिएटर्स से मुलाकात की और उनसे गेमिंग से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इन 7 गेमर्स में नमन माथुर, अनिमेश अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायद धारे, अंशु बिष्ट, तीर्थ महेता और गणेश गंगाधर शामिल हैं।
इन सभी गेमर्स के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। PM मोदी ने इन गेमर्स के साथ गेम्स भी खेले। इस दौरान गेमर्स ने PM से कहा कि आपको देखकर दिल अब तक धक-धक हो रहा है, तो मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा- होने दीजिए। मोदी ने कहा, ‘मैं बाल कलर करके सफेद करता हूं, ताकि आप लोगों को लगे कि मैं मैच्योर हूं।’
​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. वोडाफोन आइडिया का FPO 18 अप्रैल को ओपन होगा: SBI म्यूचुअल फंड और GQG पार्टनर्स कर सकते हैं ₹6500 करोड़ तक का निवेश
वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) ने 18,000 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO लाने का ऐलान कर दिया है। यह FPO 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ओपन रहेगा। अब रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनवेस्टमेंट फर्म GQG पार्टनर्स और SBI म्यूचुअल फंड इस FPO में कुल मिलाकर 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6,500 करोड़ रुपए) तक निवेश करने पर विचार कर रहे हैं।
अमेरिका की GQG भारत में जन्मे एग्जीक्यूटिव राजीव जैन के ऑपरेशन वाली कंपनी है। GQG ने वोडाफोन आइडिया के FPO में लगभग 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने का प्लान बनाया है। वहीं SBI म्यूचुअल फंड इस FPO में 20-30 करोड़ डॉलर के निवेश पर विचार कर रही है। GQG और SBI म्यूचुअल फंड दोनों इंस्टीट्यूशनल कोटा के तहत निवेश पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक निवेश को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें…
ब्लूचिप फंड्स ने 1 साल में दिया 45% का रिटर्न: इसमें निवेश करना रहता है कम रिस्की, जानें इसमें पैसा लगाना कितना सही
अगर आप कम रिस्क के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ब्लूचिप फंड में निवेश करना सही साबित हो सकता है। इसमें कम रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। बीते 1 साल में ब्लूचिप फंड्स ने 45% तक का रिटर्न दिया है। अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो ब्लूचिप फंड में निवेश करना आपको अच्छा फायदा दिला सकता है। यहां हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं।
​पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए …
कल शनिवार को बाजार छुट्‌टी के चलते बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post 'ना महंगाई का कोई सॉल्यूशन, ना नौकरी…' बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस का बड़ा हमला – Aaj Tak
Next post Live Updates: क्‍या केजरीवाल को SC से मिलेगी राहत… आज तमिलनाडु, केरल में चुनाव प्रचार करेंगे पीएम मोदी – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *