Lok Sabha Election 2024 Schedule: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट; 97 करोड़ वोटर्स डालेंगे वोट – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Schedule, Dates: चुनाव आयोग राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इलेक्शन कमीशन ने 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। लोकसभा की 543 सीटों वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहला चरण 19 अप्रैल को होगा, दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई, सातवां चरण 1 जून को होगा। जबकि रिजल्ट 4 जून को आएगा।
वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है।
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।
Schedule :General Election to Lok Sabha 2024#ECI #GeneralElections2024 pic.twitter.com/2fjMIsxIw3
26 विधानसभाओं में उपचुनाव होना है। जिसमें- बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होना है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि डेकोरम मेंटेन रखें। अपनी स्पीच में निजी हमले न करें। उन्होंने बद्र साहब का शेर पढ़ा- दुश्मनी जमकर करो, लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों। उन्होंने कहा कि वैसे भी आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त बनने और जल्दी-जल्दी दुश्मन बनने की प्रक्रिया चल रही है।
General Election to Lok Sabha 2024- State wise data in each Phase#ECI #GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/HPVrb23Bh7
दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह घोषणा की। लोकसभा के साथ चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की गई है।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 1#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/IglWUjkcSK
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 2#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/YAmmt2XuwW
राजीव कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में गलत सूचना से निपटना जटिल है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ उपाय किए हैं कि गलत सूचना को शुरुआत में ही रोका जाए। हम फर्जी खबरों का खंडन करने में सक्रिय हैं। फर्जी खबरों के प्रवर्तकों से मौजूदा कानूनों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि याद रखें कि किसी खबर को आगे बढ़ाने से पहले उसे सत्यापित करें। सही जानकारी सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक बयान पर भरोसा करें। सतर्क रहें और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने में हमारी मदद करें।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 3#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/wbCM77IJmi
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बाहुबल की तरह चुनाव में अवैध धन भी चुनावी प्रक्रिया के लिए गंभीर मामला है। अवैध धन के प्रवाह पर अंकुश लगाने के लिए, ईसीआई ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ व्यापक समीक्षा की। ईएसएम पोर्टल, एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे उपायों के परिणामस्वरूप पिछले 11 चुनावों में बरामदगी में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2022-23 के चुनाव में 11 राज्यों में पांच साल पहले की तुलना में नकदी जब्ती 800% से अधिक बढ़कर 3,400 करोड़ रुपये हो गई। प्रवर्तन एजेंसियों को अवैध धन, शराब, ड्रग्स और मुफ्त वस्तुओं पर नकेल कसने और विघटनकारी तरीकों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 4#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/j5MFatEvDs
चुनावी प्रक्रिया में बाहुबल के अलोकतांत्रिक प्रभाव को रोकने के लिए कई उपाय किये गये हैं। समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए डीएम और एसपी को सख्त निर्देश दिए गए। सीएपीएफ को पर्याप्त रूप से तैनात किया जाएगा और प्रत्येक जिले में एकीकृत नियंत्रण कक्षों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। निगरानी सुनिश्चित करने के लिए चेक पोस्ट और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 5#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/1XMTvRmyvc
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव को लेकर साढ़े दस लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1.80 लाख नए मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। 19.74 करोड़ युवा वोटर वोट डालेंगे। 55 लाख ईवीएम से वोट पड़ेगा। देश के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां 1 हजार से ज्यादा जेंडर रेशियो है। यानी इन राज्यों में महिला मतदाता पुरुष से ज्यादा हैं।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 6#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/lZqkiDqr9L
राजीव कुमार ने कहा कि 97 करोड़ वोटर्स में 47.15 करोड़ महिला मतदाता हैं। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.70 लाख है। 19.74 करोड़ युवा वोटर हैं। जिनकी उम्र 20-29 साल के बीच में है। चुनाव आयोग ने 85 साल से ऊपर के मतदाताओं के लिए घर वोट करने की सुविधा प्रदान की है।
Schedule for General Elections to Lok Sabha 2024

Phase 7#GeneralElections2024 #MCC pic.twitter.com/QHtvO4IX7j
2024 लोकसभा में 97 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी।
SCHEDULE for General Elections to odisha Legislative Assembly . Details ?#ECI #AssemblyElections2024  #ElectionSchedule #GeneralElections2024 pic.twitter.com/SXqbwU1u0d
इलेक्शन कमीशन ने बताया था कि मतदाता सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले 1.80 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशियो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

source

Previous post 'तेजस्वी यादव मेरे करीबी दोस्त, चाचा ने दिए ना भरने वाले जख्म…' बोले चिराग पासवान – Aaj Tak
Next post लोकसभा चुनाव: पश्चिमी यूपी में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचीं मायावती, सहारनपुर में मंच से कहीं ये बातें – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *