click this icon for latest updates
Updated: April 15, 2024 8:56 AM IST
By India.com Hindi News Desk | Edited by Manoj Yadav
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के लिए राजनेता और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि देशभर में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे चार्टर्ड विमान और हेलिकॉप्टर की मांग 40% तक बढ़ गई है. जानकारों के मुताबिक, इससे निजी विमान और हेलिकॉप्टर संचालकों को 15-20% अधिक कमाई होने की उम्मीद है.
चार्टर्ड सेवाओं के लिए प्रति घंटा दरें भी बढ़ गई हैं. एक विमान के लिए शुल्क लगभग 4.5 – 5.25 लाख रुपये और दो इंजन वाले हेलिकॉप्टर के लिए लगभग 1.5-1.7 लाख रुपये है.
सामान्य समय और पिछले चुनावी वर्षों की तुलना में मांग बढ़ी है, फिक्स्ड विंग विमान और हेलिकॉप्टर की उपलब्धता भी कम संख्या में है. कुछ परिचालक दूसरे कंपनी से विमान और हेलिकॉप्टर चालक दल के साथ लेना चाह रहे हैं.
रोटरी विंग सोसायटी ऑफ इंडिया (RWSI) के अध्यक्ष (वेस्टर्न जोन) कैप्टन उदय गेली ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हेलिकॉप्टर की मांग बढ़ी है और यह सामान्य अवधि की तुलना में चुनाव अवधि में 25% तक अधिक है. मांग की तुलना में सप्लाई कम है.
आमतौर पर, राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों और नेताओं को कम समय में अलग-अलग स्थानों, खासकर दूरदराज के इलाकों में पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं.
गेली ने कहा कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल अधिक देखा जा रहा है.
बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन (BoA) के प्रबंध निदेशक कैप्टन आर के बाली ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चार्टर्ड विमानों की मांग पिछले आम चुनावों की तुलना में 30-40% अधिक है.
गेली का कहना है कि आमतौर पर सिंगल इंजन वाले हेलिकॉप्टरों के लिए प्रति घंटा दर लगभग 80,000 से 90,000 रुपये है, जबकि दो इंजन वाले हेलिकॉप्टर के लिए यह लगभग 1.5 से 1.7 लाख रुपये है. चुनाव के समय, एक इंजन हेलीकॉप्टर के लिए दर 1.5 लाख रुपये तक और दो इंजन हेलिकाप्टर के लिए 3.5 लाख रुपये तक होती है.
एक सिंगल इंजन वाले हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोगों के बैठने की क्षमता होती है, जबकि दो इंजन वाले हेलिकॉप्टर में 12 लोगों के बैठने की क्षमता होती है.
चार्टर्ड विमान के लिए किराया 4.5 लाख रुपये से 5.25 लाख रुपये प्रति घंटे के बीच हो सकता हैं. बाली ने कहा कि चुनाव के दौरान चार्टर्ड विमान परिचालकों की कमाई सामान्य समय की तुलना में 15-20% अधिक होने की संभावना है.
(With agency inputs)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Share Market Weekly Outlook: जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों, कंप्रिहेंसिव इकोनॉमिक डेटा से तय होगी शेयर मार्केट की चाल
Lok Sabha Elections 2024: आम चुनाव के बीच चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर की मांग में 40% का उछाल, जानें- क्या हैं बुकिंग रेट्स?
Greenhitech Ventures IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया ग्रीनहाईटेक वेंचर्स का IPO, जानें- क्या है प्राइस बैंड और GMP?
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट, जानें- क्या है वजह?
अप्रैल के अंत तक देश में 14 और हवाई अड्डों पर शुरू हो सकती है डिजी यात्रा, जानें- क्या है Digi Yatra
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
