Lok Sabha Elections 2024: कोर्ट ने पति की एंट्री पर लगाई रोक तो दोनों पत्नियों ने संभाला प्रचार, जानिए क्या है मामला – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात की भरूच लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने यहां से चैतर वसावा (Chaitar Vasava) को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। चैतर वसावा के लिए एक तरफ मुश्किल यह है कि कोर्ट के आदेश के रहते वह लोकसभा के कुछ इलाकों में प्रचार के लिए नहीं जा सकते तो दूसरी तरफ उनके लिए अच्छा पहलू यह है कि उनकी दो पत्नियां उनके चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।
चैतर वसावा के सामने 6 बार के सांसद बीजेपी सांसद मनसुख वसावा मैदान में हैं। भरूच उन दो सीटों में से एक है जिसे कांग्रेस ने गुजरात में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ दिया है।
भरूच लोकसभा का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है कि यहां छोटू वसावा के बेटे दिलीप वसावा भारतीय आदिवासी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। एआईएमआईएम ने भी यहां से प्रत्याशी उतारने की बात कही है। दिलीप वसावा की एंट्री से चैतर वसावा को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि उनकी पत्नियां शकुंतला और वर्षा चुनावी प्रचार में पूरा ज़ोर लगा रही हैं।
गुजरात के अधिकांश आदिवासी समुदायों में बहुविवाह एक स्वीकृत सामाजिक प्रथा है और अनुसूचित जनजातियों को हिंदू विवाह अधिनियम के प्रावधानों से छूट दी गई है। चैतर और शकुंतला की शादी 15 साल पहले हुई थी, जबकि वर्षा के साथ उनकी 13 पहले हुई थी। ये सभी अपने-अपने बच्चों के साथ एक साथ रहते हैं।
चैतर वसावा के लिए उनकी दोनों ही पत्नियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। वर्षा ने जनवरी में नेतरंग तहसील में एक रैली में चैतर की ओर से मोर्चा संभाला था। जिसमें AAP के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भी भाग लिया था। चैतर वसावा उस वक़्त वन अधिकारियों पर हमला करने के एक कथित मामले में न्यायिक हिरासत में थे। उनकी पत्नी वर्षा ने रैली में चैतर वसावा का संदेश भी पड़ा था।
चैतर वसावा को जमानत तो मिली लेकिन कोर्ट ने आदेश दिया कि वह अपने गृह जिले नर्मदा में प्रवेश नहीं कर सकते। यह ज़िला भरूच लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इसलिए जबकि चैतर भरूच के बाकी हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं, शकुंतला और वर्षा घर-घर जाकर नर्मदा में उनके लिए वोट मांग रही हैं।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर टिकी हैं पूरे अहीरवाल की नजरें, जानें किसका पलड़ा भारी – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जल्द होगी तारीखों की घोषणा – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *