Jalaun Lok Sabha Election 2024: जालौन में फिर लहराएगा भगवा या PDA करेगा खेल? जानें आखिर क्या है सीट का सियासी समीकरण – Jansatta

Spread the love

Jalaun Lok Sabha Election 2024 Date, Candidates Name, Caste Wise Population: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बीजेपी समेत सपा-कांग्रेस यूपी में काफी एक्टिव हैं। सपा और कांग्रेस तो इस बार एक साथ पीडीए (PDA Alliance) के तहत चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। बीजेपी ने यूपी के लिए 51 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उन सीटों के नाम का एलान ज्यादा है, जहां से बीजेपी लंबे वक्त तक जीतती रही है और वैसी ही एक सीट बुंदेलखंड क्षेत्र की जालौन लोकसभा सीट (Jalaun Lok Sabha Seat Elections) भी है। पिछली बार यह सीट बीजेपी के नाम रही थी।
जालौन लोकसभा सीट बुंदेलखंड के लिहाज से बीजेपी के लिए काफी अहम रही है। पार्टी लंबे वक्त तक इस सीट से दूर थी और राम लहर के दौरान ही बीजेपी को यहां जीत मिली थी। 6 बार बीजेपी इस सीट पर धमाकेदार चुनाव जीत चुकी है। इस बार बीजेपी ने सीटिंग सांसद भानु प्रताप वर्मा को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जो कि लंबे वक्त से जीतते आ रहे हैं। सपा की तरफ से इस सीट पर नारायण दास अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीएसपी ने सुरेश चंद्र गौतम को प्रत्याशी बनाया है।
2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो जालौन की इस लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह की जीत हुई थी। वहीं दूसरे नंबर पर सपा-बसपा गठबंधन के बसपा प्रत्याशी अजय सिंह दूसरे नंबर पर रही थी और कांग्रेस बृजलाल खबरी रहे थे।
इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर में जालौन की लोकसभा सीट बीजेपी के ही भानु प्रताप सिंह वर्मा के पास ही रही थी। 2014 में बसपा प्रत्याशी बृजलाल खबरी रहे थे। तीसरे नंबर पर सपा के प्रत्याशी धनश्याम अनुरागी रहे थे।
लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजों की बात करें तो यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम अनुरागी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर बसपा नेता तिलक चंद्र अहिरवार और तीसरे नंबर पर बीजेपी नेता भानु प्रताप सिंह वर्मा रहे थे, लेकिन मोदी लहर ने उनकी किस्मत ऐसी पलटी की 2009 में जो बीजेपी को वोट प्रतिशत 16 से बढ़कर 2014 के दौरान 49 प्रतिशत तक चला गया था। 
जालौन की लोकसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो यह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। जालौन को ऋषि जलवान की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर साक्षरता दर 73.7 है। जनसंख्या के मामले में ये यूपी में 57वें नंबर पर आता है। यहां की आबादी 26 लाख 25 हजार 771 है।

source

Previous post UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जल्द होगी तारीखों की घोषणा – Jansatta
Next post आज की ताजा खबर LIVE: बिहार और बंगाल दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *