केरल और तमिलनाडु में पीएम मोदी ने जनसभा की: बोले- DMK ने संसद में जयललिता का अपमान किया, LDF-UDF ने केरल की… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (15 अप्रैल) को केरल और तमिलनाडु का दौरा किया। उन्होंने करेल के पलक्कड़ और तिरुवनंतपुरम में जनसभा की। इसके बाद पीएम तमिलनाडु के तिरुनेलवेली पहुंचे थे। उन्होंने यहां भी जनसभा को संबोधित किया।
सुबह पलक्कड़ के अलाथुर में आयोजित सार्वजनिक रैली में पीएम ने कहा कि LDF-UDF केरल की हालत खराब कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक, सभी वामपंथी सरकारों का एक समान चरित्र है, ‘नथिंग लेफ्ट एंड नथिंग राइट’ यानी कुछ भी नहीं बचा और कुछ भी सही नहीं।
दोपहर में पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम के अटिंगल पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस का केवल नाम ही बचा है। दोनों का केवल नाम ही बचा है। जनता ने दोनों को रिजेक्ट कर दिया है। केरल की जनता आज इसी पीड़ा से गुजर रही है। आज केरल की चर्चा राजनैतिक हिंसा और अपराधों के लिए होने लगी है।
इसके बाद तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में पीएम ने कहा कि आपका (जनता) समर्थन DMK और I.N.D.I गठबंधन की रातों की नींद हराम कर रहा है। कांग्रेस और डीएमके ने कच्चाथीवू द्वीप दे दिया। 4 दशकों तक तमिलनाडु और भारत के लोगों को द्वीप के अलग होने की वास्तविकता के बारे में अंधेरे में रखा गया।
हमारे मछुआरे अभी भी DMK और कांग्रेस के कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। हम तमिलनाडु में ईमानदार शासन की वकालत करते हैं। हम MGR जैसे नेताओं के सपनों को पूरा करना चाहते हैं।वहीं, डीएमके MGR का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। डीएमके ने संसद में जयललिता जी का भी अपमान किया।
केरल और तमिलनाडु में मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…
अलाथुर (पलक्कड़)में मोदी की स्पीच की 7 मुख्य बातें…
केरल में PM मोदी का यह छठा दौरा
केरल में PM मोदी का यह छठा दौरा है। वे आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे जब उन्होंने पलक्कड़ में रोड शो किया था। वहीं 15 मार्च को PM ने पथानामथिट्टा में रैली की थी। इससे पहले मोदी ने जनवरी में दो बार और फरवरी में एक बार राज्य का दौरा किया था।
दक्षिण भारत में मोदी की पिछली 5 रैलियों के बारे में सिलसिलेवार पढ़ें…
14 अप्रैल: PM ने कर्नाटक के मैसूरू में रैली की, मंगलुरु में रोड शो
पीएम मोदी ने रविवार (14 अप्रैल) को कर्नाटक का दौरा किया। उन्होंने मैसुरु में जनसभा में कहा कि इंडी अलायंस के लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू धर्म की शक्ति का विनाश करना चाहते हैं, लेकिन जब तक मोदी है, जब तक मोदी के साथ आपका आशीर्वाद है, ये नफरती ताकतें कभी भी सफल नहीं होंगी। 2024 का लोकसभा चुनाव अगले 5 साल नहीं, बल्कि 2047 के विकसित भारत का भविष्य तय करेगा। पूरी खबर पढ़ें…
19 मार्च: तमिलनाडु में PM का INDI गठबंधन पर निशाना, केरल में रोड शो निकाला
​​​​​​19 मार्च को पीएम ने पहले केरल के पलक्कड़ में रोड शो किया था। इसके बाद तमिलनाडु के सेलम में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए 17 मार्च की INDI अलायंस की रैली का जवाब दिया था। उन्होंने कहा- I.N.D.I.A वाले हिंदू धर्म का बार-बार अपमान करते हैं। हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, DMK और कांग्रेस इस शक्ति का विनाश करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
18 मार्च: मोदी ने तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा किया, रोड शो भी निकाला
पीएम मोदी ने 18 मार्च को तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा किया था। तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा को संबोधित किया। वहीं कर्नाटक के शिवमोगा में कहा- कई राजनीतिक जानकार कहते रहे हैं कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है। दिन के अंत में पीएम ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में चार किमी लंबा रोड शो निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
17 मार्च- आंध्र में मोदी बोले: कांग्रेस गठबंधन को इस्तेमाल करके फेंक देती है, इसीलिए INDI गठबंधन बना
आंध्र प्रदेश के पलनाडु में 17 मार्च को NDA की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा- NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो, लेकिन इनकी सोच वही है। पूरी खबर पढ़ें…
16 मार्च- तेलंगाना में PM बोले: लोग BRS के खिलाफ गुस्से से भरे, जनता फिर से मोदी को लाएंगे
लोकसभा चुनाव 2024 में NDA को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में रैली की। पीएम ने यहां लोगों से कहा कि तेलंगाना के लोग BRS के खिलाफ गुस्से से भरे हुए हैं। लोगों ने मोदी को फिर से लाने का फैसला सुना दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
15 मार्च- तमिलनाडु में PM बोले: BJP का प्रदर्शन I.N.D.I. गठबंधन का घमंड तोड़ देगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मार्च को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी जनसभा की। PM ने कहा- आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है, ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है। तमिलनाडु में भाजपा का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: दक्षिण भारत से कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | PM Modi | ABP – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: 'उस भेड़िये का शिकार मैं करूंगी', मंच से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने किसके – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *