—विज्ञापन—
Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम में जनसभा की। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देश के 21 पूर्व जजों ने ओपन लेटर लिखा है। लेटर में न्यायपालिका पर बढ़ते दबाव का जिक्र किया है। आज 7वां नवरात्र है। आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इसके अलावा देश में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां हैं। पूरी दुनिया, देशभर में आज क्या कुछ हो रहा है, इस बारे में पल-पल के अपडेट जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
BSP की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं श्रीकला: सूत्र
जौनपुर से BSP की टिकट पर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें श्रीकला फिलहाल जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं, धनंजय फिरौती के एक मामले में जेल में बंद हैं।
झारखंड में गीता कोड़ा समेत 20 पर FIR
सिंहभूम लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा समेत 20 बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में चुनाव आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, ये मामला गीता कोड़ा के घेराव से संबंधित है। ग्रामीणों की शिकायत पर कोड़ा समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान को दिया टिकट
कांग्रेस ने सोमवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए मुकेश सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। जानकारी के अनुसार मुकेश चौहान फिलहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं और लखनऊ पूर्वी विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं।
शराब नीति घोटाला में आप नेता गिरफ्तार
शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता चरनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। बता दें इस मामले में यह 17 वीं गिरफ्तारी है। ED सूत्रों के मुताबिक चरनप्रीत ने जून में 2021 से मार्च 2022 के बीच आप के लिए काम किया और पार्टी से सैलरी ली थी।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और गांदरबल में हिमस्खलन का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुपवाड़ा और गांदरबल के इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
“>
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
BAG FILMS & MEDIA LTD
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in
