अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम इन दिनों मिला-जुला नजर आ रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बारिश हो रही है, तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज धूप निकलने के साथ ही गर्म हवाओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. ऐसा ही मौसम सोमवार यानी आज भी रहेगा. आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप लोगों को परेशान करेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले जैसे गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मेरठ और नोएडा में हल्की-फुल्की बारिश होगी.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होगी. मौसम सुहावना रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा.
बात करें तापमान की तो आने वाले वक्त में अभी तापमान स्थिर रहेगा. 21 अप्रैल के बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी होगी.
18 से 20 तक फिर बारिश
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 18 अप्रैल को मध्य प्रदेश से सटे हुए जिलों में बारिश होगी. इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को भी उत्तर प्रदेश के मध्य प्रदेश से सटे हुए जिले और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर्फ बादलों की आवाजाही रहेगी.
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा. जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
Note : ख़बरों की ओवरडोज के बीच, कभी आपसे किसी ने पूछा है कि आपको क्या पसंद है? खबर पढ़ना या वीडियो देखना. इसलिए Local-18 पूछ रहा है, आपको कैसी खबरें चाहिए? फॉर्म भरने में 1 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा. क्योंकि हमारे जुड़ाव की कहीं से तो शुरुआत होगी…आइये सालों पुरानी कुछ आदतें बदलें! यहां क्लिक करें और सर्वे में हिस्सा लें…
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
राज कपूर के सर्वेंट क्वाटर में रहे, आज 150 करोड़ नेटवर्थ, सालों बाद छलका दर्द, बोले- 'पथ्वीराज कपूर मेरे पापा को..'
अमर सिंह चमकीला की हत्या के बाद, मिला सौतेली मां का प्यार, बेटा बोला- 'वे बतातीं कि अगर पापा…'
दिल छू रहा राजकुमार राव की फिल्म का गाना 'तू मिल गया', अलाया एफ संग दिखी कूल केमिस्ट्री, म्यूजिक वीडियो वायरल
छोटी बेटी ने ली पिता की जगह…पाकिस्तान के राजनीतिक घराने के नए चेहरे की पॉलिटिक्स में एंट्री, कौन हैं आसिफा?
चैत्र नवरात्रि पर भोपाल के इन देवी मंदिरों में लग रहा भक्तों का तांता, तस्वीरों में देखें शोभा
विशाल चट्टान में मां दुर्गा के 9 रूप, नवरात्र में करें पौराणिक मंदिरों का दर्शन, पूरी होगी हर कामना
गर्मियों में टॉनिक का काम करता है ये रस… खांसी-जुकाम और पेट की बीमारी मिनटों में हो जाएगी छूमंतर
OTT पर देखिए वो फिल्म, जिसकी शुरुआत में हो जाती है हीरो की मौत, एक्शन-थ्रिलर ऐसा कि पलक झपकना भी होगा मुश्किल
जैनियों के इस तीर्थ स्थान पर 11 एकड़ में बने पंडाल, 12 फीट ऊंचा त्रिस्तरीय मंच, 5 लाख लोग होंगे शामिल
