Lok Sabha Elections: दिल्ली से कांग्रेस ने तीनों सीट पर घोषित किए प्रत्याशी, मनोज तिवारी से टकराएंगे कन्हैया.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इसमें कुल 10 सीटों पर खड़े होने वाले उम्मीदवारों का नाम शामिल है। इसी लिस्ट में दिल्ली की तीन सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी हैं। बता दें दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में है। इससे पहले आप ने अपने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए आज अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल 10 सीटों पर खड़े होने वाले प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसी लिस्ट में दिल्ली की तीनों सीट के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है।

loksabha election banner

बता दें, दिल्ली में आप और कांग्रेस एक साथ चुनाव मैदान में है। इससे पहले आप अपने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वहीं बीजेपी ने भी अपने सभी सातों प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इस तरह यह साफ हो गया है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार होंगे।

कांग्रेस के उम्मीदवार

  • उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- कन्हैया कुमार
  • चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल
  • उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली-उदित राज 

आप के उम्मीदवार

  • नई दिल्ली- सोमनाथ भारती
  • पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
  • पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा
  • दक्षिणी दिल्ली- सहीराम पहलवान

बीजेपी के घोषित प्रत्याशी

  • नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
  • चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
  • पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

ये भी पढे़ं- दिल्ली की स्थिति पर रखी जा रही पैनी नजर, LG और AAP सरकार के बीच टूटा संपर्क; 25 दिनों से कोई संवाद नहीं

source

Previous post 'Elon Musk being Modi supporter is one thing, but…': PM on Tesla chief's India visit – Hindustan Times
Next post Lok Sabha Elections 2024: C Voter Survey में Congress के खाते में 39 सीट | Tamil Nadu | ABP News – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *