Gold Price Today Varanasi: रामनवमी से पहले सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में भी तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट – News18 हिंदी

Spread the love

अभिषेक जायसवाल /वाराणसी: रामनवमी से पहले सर्राफा बाजार में फिर तेजी आई है. यूपी के वाराणसी में 16 अप्रैल (मंगलवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 550 रुपये का उछाल आया. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 500 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती-बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 16 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 550 रुपये उछलकर 67200 रुपये हो गई है. इससे पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 66650 रुपये था. वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 67350 रुपये थी. 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इससे पहले 12 अप्रैल को इसकी कीमत 66350 रुपये थी. वहीं 11 अप्रैल को इसका भाव 66250 रुपये था. इससे पहले 10 अप्रैल को इसकी कीमत 65900 रुपये थी. वहीं 9 अप्रैल को इसका भाव 65800 रुपये था.

600 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो मंगलवार को इसकी कीमत में 600 रुपये का इजाफा हुआ. जिसके बाद उसकी कीमत 72590 रुपये हो गई है. वहीं 15 अप्रैल को इसका भाव 71990 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर देखा जा रहा है.
चांदी हुई महंगी
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. जिसके बाद चांदी का भाव 86000 रुपये हो गया. इससे पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था. वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 86500 रुपये रही. 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. वहीं 12 अप्रैल को इसकी कीमत 85000 रुपये थी. इससे पहले 11 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था. वहीं 10 अप्रैल को इसकी कीमत 84500 रुपये थी.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18

12 हजार फीट की ऊंचाई पर है यह एयरपोर्ट, रन-वे के तीनों तरफ हैं गहरी खाई, देखें शानदार Aerial view
PHOTOS: धरती के नीचे छिपा है खजाना, पाई जाती हैं ये 8 दुर्लभ चीजें; कीमत अरबों में
गर्मियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, चले आए यहां, ये जगहें मोह लेंगी आपका मन, पर्यटकों लगता है जमावड़ा
यूपी के इस देवी को चढ़ता है देसी शराब, संतान प्राप्ति को लेकर लगती है लंबी कतार
PHOTOS: पर्यटन के लिए बेहद खास है मेरठ की ये जगह, आज ही बनाएं जाने का प्लान
दवाओं का कारखाना है यह पत्ता, शुगर-कोलेस्ट्रॉल समेत दर्जनभर रोगों में कारगर, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
टॉप मेडिकल कॉलेज में से एक है ये संस्थान, यहां एडमिशन को तरसते हैं स्टूडेंट्स, PGI-AIMS से पढ़ाने आते हैं टीचर
कलयुग में त्रेता की छटा…रामनवमी पर राम मंदिर का दिख रहा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें
महाअष्टमी पर मिठाई या खीर नहीं…इस मंदिर में माता को लगाया जाता है शराब का भोग, उज्जैन में अनोखी परंपरा

source

Previous post लोकलुभावन घोषणाएं नहीं, बुनियादी जरूरतों पर केंद्रित है BJP का संकल्प पत्र, जानिए 10 बड़ी बातें – Aaj Tak
Next post कहानी उस चुनाव की, जब इंदिरा हार गईं: 4 दिन कमरे से नहीं निकलीं, बेटे-बहुओं को विदेश भेजना चाहती थीं; नए पी… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *