UP Top News Today: गोरखपुर जाएंगे CM योगी, अखि‍लेश-मायावती करेंगे जनसभाएं; पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Top News Today मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ब‍िहार में चुनावी जनसभाओं के बाद नवरात्र की सप्‍तमी की रात गोरखनाथ मंद‍िर में व‍िश्राम करेंगे। मंगलवार को अष्‍टमी की सुबह पूजा-अर्चन के बाद सहारनपुर बिजनौर व शामली में सभाओं को संबोध‍ित करेंगे। रात में गोरखपुर लौटेंगे। रामनवमी पर गोरखनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पांव पखार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। UP Top News Today: लोकसभा चुनाव को लेकर स‍ियासी द‍िग्‍गज आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधि‍त करेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचेंगे तो अखि‍लेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती की भी जनसभाएं होनी हैं। इसके अलावा मैनपुरी से भाजपा प्रत्‍याशी जयवीर स‍िंह अपना नामांकन भरेंगे। ज्ञानवापी हिंदुओं को सौंपने के मामले में पुनरीक्षण याचिका पर भी सुनवाई होनी है। पढ़ें यूपी की खबरें, ज‍िनपर पूरे द‍िन रहेगी नजर…

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री योगी का गोरखपुर दौरा

मुख्‍यमंत्री योगी का गोरखपुर दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ब‍िहार में चुनावी जनसभाओं के बाद नवरात्र की सप्‍तमी की रात गोरखनाथ मंद‍िर में व‍िश्राम करेंगे। मंगलवार को अष्‍टमी की सुबह पूजा-अर्चन के बाद सहारनपुर, बिजनौर व शामली में सभाओं को संबोध‍ित करेंगे। रात में गोरखपुर लौटेंगे। रामनवमी पर गोरखनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पांव पखार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

मुजफ्फरनगर में अखिलेश की जनसभा, मतदाताओं को मथेंगे

मुजफ्फरनगर में अखिलेश की जनसभा, मतदाताओं को मथेंगे
लोकसभा चुनाव को लेकर स्टार वार तेज हो गया है। भाजपा और बसपा के स्टार प्रचारकों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनपद में पहली जनसभा सोमवार को होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा में दोपहर एक बजे सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में जनसभा करेंगे।

मायावती आज मुरादाबाद और पीलीभीत में करेंगी जनसभा

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को मुरादाबाद के रामलीला मैदान में सा़ढ़े 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव में उनकी यह मुरादाबाद मंडल में पहली जनसभा है। इसके अलावा पीलीभीत के बीसलपुर में रैली को संबोधित करेंगी। फोटो-जनसभा को संबोधित करतीं मायावती।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे जनसभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे जनसभा
भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुजफ्फरनगर के खतौली के आर्यन बैंक्वेट हाल में दोपहर डेढ़ बजे जनसभा है। इसके बाद सहारनपुर के बिहारीगढ़ के गांव ताल्हापुर में वह शाम 3:00 बजे जनसभा करेंगे। इसके अलावा वह बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में दोपहर 12 बजे जयन्त चौधरी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा

देवबंद मार्ग स्थित गांव चंदेना कोली में रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह करेंगे नामांकन

मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।

ज्ञानवापी हिंदुओं को सौंपने के मामले में पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई आज

ज्ञानवापी हिंदुओं को सौंपने, वहां मिले शिवलिंग की पूजा करने का अधिकार देने और पूजा से रोकने वालों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर किरण सिंह की ओर से दाखिल मुकदमे में पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई सोमवार को जिला जज की अदालत में होगी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) की अदालत ने यह मुकदमा सुनवाई योग्य माना था। मस्जिद पक्ष ने इस फैसले के खिलाफ जिला जज की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दायर की है।
ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और वहां पूजा-पाठ की अनुमति देने की मांग को लेकर भगवान अविमुक्तेश्वर विराजमान की ओर से हिंदू सेना के अजीत सिंह व विष्णु गुप्ता द्वारा दाखिल मुकदमे की सुनवाई सोमवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) प्रशांत कुमार सिंह की अदालत में होगी। मुकदमे में महंत कुलपति तिवारी ने पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

अब्बा की कब्र पर जा सकते हैं अतीक के बेटे

माफिया अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की हत्या आज ही के दिन 15 अप्रैल 2023 को हत्या हुई थी। इसके बाद दोनों को कालिंदीपुरम के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। माना जा रहा है कि हटवा में रह रहे अतीक के बेटे आबान व एहजम कब्रिस्तार पर जा सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से दोनों भाईयों की निगरानी बढ़ा दी गई है कि क्योंकि उनकी जान का भी खतरा है। शाइस्ता और जैनब को लेकर भी पुलिस सतर्क।

source

Previous post BJP Sankalp Patra: हरियाणा के रामबीर को PM मोदी ने सौंपा BJP का चुनावी संकल्प पत्र, जानें वजह – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Elections 2024: Will I.N.D.I.A Alliance Defeat NDA In Tamil Nadu? Shocking figures revealed – ABP Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *