Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (16 अप्रैल) को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे. पीएम बिहार के गया जिले में पहुच चुके हैं और चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम यहां एनडीए के प्रत्याशी और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगेंगे. गया की इस चुनावी रैली से पीएम मोदी मगध की चार लोकसभा सीटों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद के वोटरों को साधेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के बालूरघाट पहुंचेंगे. यहां भी वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बलूरघाट से बीजेपी के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार उम्मीदवार है. पीएम मोदी मजूमदार के लिए जनता से वोट मांगेंगे. इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के ही रायगंज जाएंगे और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. रायगंज से बीजेपी के कार्तिक चंद्र पाल उम्मीदवार हैं.
यह भी पढ़ें- Raghavendra Bank Scam Case: ऐसा क्या हुआ जो मंच छोड़ प्रोग्राम से धक्का-मुक्की के बीच भागने लगे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या? देखिए VIDEO
उत्तरी गोवा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार श्रीपद नाइक ने नामांकन दाखिल कर दिया है. इस अवसर पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, ‘पीएम मोदी विकास की गारंटी दे रहे हैं और जनता को उनकी गारंटी पर भरोसा है.
एएनआई इंटरव्यू में चुनावी बॉन्ड पर पीएम मोदी के जवाब पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ”यह (चुनावी बॉन्ड) नरेंद्र मोदी की मास्टर स्कीम है. पूरा विचार उनका था. उन्होंने कहा कि यह राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया था. फिर नाम क्यों छिपाए गए? सुप्रीम कोर्ट के पूछने के बाद डेटा जारी करने से कौन रोक रहा था? यह प्रधानमंत्री की लाई देश की सबसे बड़ी ‘हफ्तेबाजी’ योजना है.”
केंद्रीय मंत्री और राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने 400 सीट जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ”हमें यह सोचने की जरूरत नहीं है कि विपक्ष क्या कहता है. इस बार बीजेपी 370 सीटें जीतेगी और एनडीए 400 सीटें जीतेगी.”
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. डिंपल का मुकाबला बीजेपी के जयवीर सिंह से होगा.
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”हम (बीजेपी) बड़ी-बड़ी बातें करने में विश्वास नहीं करते हैं, हम काम में विश्वास करते हैं. मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हम इस क्षेत्र के उत्थान और प्रगति के लिए काम करेंगे.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने गुज्जर, पहाड़ी, बकरवाल, ओबीसी, दलित और महिलाओं को आरक्षण दिया है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थन में तमिलनाडु के रामनाथपुरम में एक रोड शो किया.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के वायनाड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी भारत के संविधान को नष्ट करने और भारत के संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस पार्टी और इडिया गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. पार्टी ने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की एक-एक, यूपी की दो और पंजाब की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है.
BJP releases its 12th list of candidates for the Lok Sabha elections.
#LokSabaElection2024 pic.twitter.com/DihIkG6caV
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. वह आज नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे. संजय सिंह कल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के लिए अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
