ABP Cvoter Opinion Poll: सिर्फ BJP ही नहीं I.N.D.I.A भी कई राज्यों में कर रहा क्लीन स्वीप, केरल से दिल्ली – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब चंद घंटों का ही समय बाकी रह गया है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से तैयारियों में रम गए हैं. रणनीति के साथ-साथ राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपने-अपने दल को सीटों की चढ़त-बढ़त भी बता रहे हैं.
इसी बीच एबीपी सी वोटर ने देश की जनता का मूड टटोला. इस दौरान कई राज्यों में हैरान कर देना वाले नतीजे सामने आए. देखें किस राज्य में किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें.
तमिलनाडु में बीजेपी की उम्मीदों पर फिरेगा पानी!
तमिलनाडु में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. एनडीए के पुराने सहयोगी एआईएडीएमके से अलग होकर बीजेपी अकेले ही चुनावी मैदान में है. एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर के फाइनल ओपिनियन पोल में तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों को लेकर सर्वे किया गया. सर्वे में एनडीए को 19 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 52 फीसदी, एआईएडीएमके को 23 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.
तमिलनाडु में भले ही एनडीए को 19 फीसदी वोट मिल रहा हो, लेकिन उसका खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है. तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है.
केरल में इंडिया गठबंधन मारेगा बाजी!
लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की 20 लोकसभा सीटों पर एनडीए को 21 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. बीजेपी के लिए ये एक बड़ा आंकड़ा हो सकता है. हालांकि, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को 43 फीसदी और एलडीएफ को 31 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य के को 5 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. 
बीजेपी को केरल में भले ही 21 फीसदी वोट मिलने की संभावना हो, लेकिन लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के मामले वो पिछड़ती नजर आ रही है. केरल 20 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की ही जीत का अनुमान लगाया जा रहा है.
 
कुल सीट
नोट: देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है. पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है. उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.
ये भी पढ़ें:
ABP Cvoter Survey: बंगाल में TMC से अलग होकर भी I.N.D.I.A बटोर लेगा सीट, BJP के आंकड़ों ने बढ़ाई ममता बनर्जी की टेंशन

source

Previous post ABP News-CVoter Opinion Poll: Narendra Modi Vs Rahul Gandhi, Know Who Is Deemed Most Suitable To Be PM – ABP Live
Next post Lok Sabha Elections 2024: BJP-JDS to secure 23 seats, Congress may win 5, says India TV Opinion Poll – India TV News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *