click this icon for latest updates
Updated: April 16, 2024 5:01 PM IST
By Gaurav Barar
AAP Star Campaigner List: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार चल रहा है. जिसमें सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हैं. जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नाम भी शामिल है.
लिस्ट में सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राघव चड्ढा और अन्य नेताओं का नाम भी शामिल है. अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन भी जेल में बंद हैं.
सूची से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल का नाम गायब है. आप ने मंगलवार को लिस्ट जारी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘गुजरात राज्य के लोकसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. अरविंद केजरीवाल जी की ‘काम की राजनीति’ को लेकर ये स्टार प्रचारक जनता के बीच पहुचेंगे.’
🚨 Breaking 🚨
गुजरात राज्य के लोकसभा चुनावों के लिए 40 Star प्रचारकों की सूची ज़ारी 🔥
अरविंद केजरीवाल जी की ‘काम की राजनीति’ को लेकर जनता के बीच पहुचेंगे Star प्रचारक💯 pic.twitter.com/PrbWZ9Y27r
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2024
मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी मामले में मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन भी सलाखों के पीछे हैं.
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से आप दो सीटों- भरूच और भावनगर- पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस शेष 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आप गुजरात में इंडिया गठबंधन के घटक दल के तौर पर चुनावी मैदान में है.
आप ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को मैदान में उतारा है. गुजरात में लोकसभा चुनाव 7 मई को एक ही चरण में होंगे और नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024: AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल
‘असफलताएं कठिन हो सकती हैं, लेकिन आपकी….’, UPSC परीक्षा में असफल उम्मीदवारों का PM मोदी ने बढ़ाया हौसला, जानें क्या-क्या कहा?
तीन बार की सलमान खान के घर की रेकी, 11 महीने तक रहे किराए के फ्लैट में, CM शिंदे करेंगे एक्टर से मुलाकात
Lok Sabha Elections 2024 LIVE: AAP ने गुजरात के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, सीएम केजरीवाल का नाम भी शामिल
Today’s Breaking News: सलमान खान से आज मुलाकात करेंगे महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
