PM Narendra Modi Live: जल्द ही पूर्णिया में उतरेगा हवाई जहाज, अगले पांच साल भ्रष्टाचार पर भी पीएम मोदी का ऐलान – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Spread the love

PM Narendra Modi Live (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया-पूर्णिया रैली लाइव) : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में पार्टी के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां कर जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे। पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे सबसे पहले बिहार के गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बिहार के ही पूर्णिया में दोपहर 12:30 बजे एक रैली करेंगे। माना जा रहा है कि बिहार की अपनी दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर निशाना साधेंगे। दोनों रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वह दोपहर 2:30 बजे बालुरघाट और शाम को 4:15 बजे रायगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल की अपनी दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी राज्य की कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरते नजर आएंगे।

source

Previous post Narendra Modi Interview: नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी का हमला – प्रभात खबर – Prabhat Khabar
Next post UP News: 'माता के समान कोई छाया नहीं', ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर पीएम मोदी और CM – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *