PM मोदी का असम-त्रिपुरा में आज चुनावी दौरा: बारपेटा और अगरतला में रैली को संबोधित करेंगे; कल गुवाहाटी में र… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (17 अप्रैल) को असम और त्रिपुरा दौरे पर हैं। वे पहले असम के बारपेटा लोकसभा क्षेत्र के नलबाड़ी में सुबह 11 बजे चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। बारपेटा से असम गण परिषद (AGP) के फणी भूषण चौधरी NDA की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।
बारपेटा ​​​​​​के बाद मोदी त्रिपुरा के अगरतला जाएंगे। अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में मोदी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार (16 अप्रैव) देर शाम गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने वहां रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन किया। वे रात में गुवाहाटी में ही रुके थे।
असम की 14 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग
देश के 543 लोकसभा सीटों पर 7 फेज में चुनाव होने वाले हैं। 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। असम की 14 सीटों के लिए शुरुआती 3 फेज में चुनाव होंगे। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होने वाली है।
भाजपा असम में असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन में हैं। AGP बारपेटा और UPPL कोकराझार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा बाकी 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है।
BJP ने 2019 में त्रिपुरा की दोनों सीटों पर जीतीं
त्रिपुरा में दो लोकसभा सीटें हैं- त्रिपुरा ईस्ट और त्रिपुरा वेस्ट। त्रिपुरा वेस्ट के लिए 19 अप्रैल और त्रिपुरा ईस्ट में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की दोनों सीटें जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2014 में सीपीआई (एम) दोनों सीटें जीती थी।
ये खबरें भी पढ़ें…
मोदी बोले- EVM का बहाना नाच न जाने, आंगन टेढ़ा: भ्रष्टाचार ने देश को तबाह किया; राम मंदिर विपक्ष के लिए मुद्दा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर, DMK का सनातन विरोधी मुद्दा, यूक्रेन-रूस जंग, इलेक्टोरल बॉन्ड, भारत के विकास का रोडमैप जैसे कई मुद्दों पर बात की।
मोदी ने यह बात न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘राम मंदिर उनके (विपक्ष) लिए राजनीतिक हथियार था। अब हुआ क्या..राम मंदिर बन गया। उनके हाथ से मुद्दा निकल गया।’ पूरी खबर पढ़ें…
भाजपा के घोषणा पत्र में UCC का वादा: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मैनिफेस्टो जारी किया। इसे ‘भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी’ नाम दिया गया है। मोदी के साथ मंच पर जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post ABP-CVoter Opinion Poll: BJP To Continue Its Dominance In Lok Sabha Polls In Bihar, But There's A Catch – ABP Live
Next post PM मोदी की जीत का अंतर और बढ़ेगा? वाराणसी में मायावती के मुस्लिम कैंडिडेट में कितना दम – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *