Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए अब 72 घंटे से भी कम समय बचा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो रही हैं. आज वह पांच रैलियों को संबोधित करने वाले हैं.
Trending Photos
Lok Sabha Chunav Latest Updates Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के गया में पहली रैली की. उन्होंने आते ही मंच से कहा कि मुझे क्षमा करना. मुझे आज असम तक पहुंचना है. पांच रैलियां करनी है इसलिए मैं सारे प्रोटोकॉल छोड़कर यहां पहुंच गया. जी हां, आज पीएम बंगाल और असम में भी रैली करने वाले हैं. बिहार के गया के बाद वह पूर्णिया में रैली करेंगे. इसके बाद वह दोपहर में नॉर्थ दिनाजपुर के रायगंज और साउथ दिनाजपुर के बलूरघाट में रैलियों को संबोधित करेंगे. आज गया में पीएम ने कहा कि वह असम तक रैली करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू में रहेंगे. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अगरतला में रैली और रोडशो करेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे नगालैंड में रहेंगे. राहुल गांधी आज भी केरल में डटे हुए हैं. लोकसभा चुनाव की हर अपडेट के लिए यहां बने रहिए.
कांकेर: सटीक लोकेशन के 2 इनपुट और 29 नक्सलियों का हो गया खात्मा, मुठभेड़ की Inside Story
– लोकतंत्र के उत्सव की नजदीकी आहट के बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है. कांकेर जिला कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां 26 अप्रैल को आम चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है.
– असल में सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के उत्तरी बस्तर डिवीजन के नक्सली शंकर, ललिता, राजू समेत अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. अब तक 29 नक्सली के शव बरामद किए गए हैं. ऐसा हो सकता है कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि क्षेत्र में सर्चिंग जारी है. भारी मात्रा में INSAS/AK 47/SLR/Carbine/.303 Rifles हथियार बरामद हुए हैं.
बीजेपी प्रत्याशी बोलीं- मोदी लहर नहीं है..
– एक तरफ पूरी बीजेपी और खुद पीएम मोदी देश भर में घूम घूमकर मोदी लहर की दुहाई दे रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि मोदी लहर देशभर में हैं. वहीं महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और सांसद नवनीत राणा कुछ अलग ही कह रही हैं. उन्होंने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि कार्यकर्ता इस भ्रम में न रहें कि कोई मोदी लहर है. उन्होंने यह भी कह दिया कि इतनी बड़ी व्यवस्था है और 2019 में एक निर्दलीय चुना गया था
– असल में अमरावती लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा कार्यकर्ताओं को अपना उदाहरण दे रही थीं. पिछली बार वे अमरावती से चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीती थीं. उन्होंने कहा कि 2019 में पीएम मोदी की हवा थी तब मैं निर्दलीय चुनकर आई थी इसलिए चुनाव को हल्के में नहीं लेना है. पीएम मोदी की हवा है के भ्रम में कोई ना रहे.
हेमा मालिनी पर अपशब्द बोलना सुरजेवाला को भारी पड़ा, चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
– मथुरा से बीजेपी सांसद और उम्मीदवार हेमा मालिनी पर किए गए कमेंट के मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. चुनाव आयोग ने ये रोक आज शाम छह बजे से लगाई है. सुरजेवाला इस दौरान ना चुनाव प्रचार कर पाएंगे और ना ही मीडिया से बातचीत करेंगे. इतना ही नहीं वे इस दौरान किसी सार्वजनिक बैठक में भी भाग नहीं ले पाएंगे.
– असल में चुनाव आयोग ने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को फटकार लगाते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर मंगलवार को 48 घंटे के लिए रोक लगा दी. इस लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा किसी नेता के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाए जाने का यह पहला मामला है.
Lok Sabha election live: रिजल्ट में VVPAT पर्चियों की भी गिनती होनी चाहिए- प्रशांत भूषण
सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण की ओर से कहा गया है कि VVPAT पर्चियों की भी गिनती होनी चाहिए. भूषण ने अपनी दलीलों के समर्थन में जर्मनी का हवाला दिया. कोर्ट के पूछने पर भूषण ने बताया कि जर्मनी की कुल जनसंख्या 5-6 करोड़ है. जस्टिस खन्ना ने भूषण से कहा -हमारे यहां कुल 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर है. जब बैलट पेपर से वोटिंग होती थी, हमें वो वक़्त भी याद है. आप हो सकता है कि वो भूल गए हों, पर हम नहीं भूले हैं. खैर, आपने सुझाव दे दिए है, हम अभी इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते.
Lok Sabha chunav live: VVPAT स्लिप मशीन में गिरने के बजाए वोटर को मिले- प्रशांत भूषण
EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. याचिकाकर्ता की ओर से प्रशांत भूषण दलील रख रहे हैं. प्रशांत भूषण की दलील, EVM से छेड़छाड़ संभव है. EVM और VVPAT दोनो में programmable chips होती है. बहुत से यूरोपीय देश EVM से वापस बैलट पेपर आ गए हैं. जर्मन कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि EVM पर भरोसा नहीं जा सकता. भूषण की ओर से सुझाव दिया गया कि EVM की जगह पेपर बैलट का इस्तेमाल हो. VVPAT स्लिप मशीन में गिरने के बजाए वोटर के हाथ में दी जाए. अभी सिर्फ 7 सेकेंड के लिए पर्ची वोटर को दिखाई देती है. लिहाजा शीशा पारदर्शी होना चाहिए.
VVPAT और EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. याचिकाकर्ता की ओर से प्रशांत भूषण दलील रख रहे हैं. उन्होंने अपनी दलील में कहा EVM से छेड़छाड़ संभव है. EVM और VVPAT दोनों में programmable chips होती है. बहुत से यूरोपीय देश EVM से वापस बैलट पेपर आ गए हैं. जर्मन कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि EVM पर भरोसा नहीं जा सकता भूषण की ओर से सुझाव दिया गया कि EVM की जगह पेपर बैलट का इस्तेमाल हो. VVPAT स्लिप मशीन में गिरने के बजाए वोटर के हाथ में दी जाए. अभी सिर्फ 7 सेकेंड के लिए पर्ची वोटर को दिखाई देती है. लिहाजा शीशा पारदर्शी होना चाहिए. एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने ये याचिका दायर की है.
Lok Sabha Chunav Live: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत हुई खराब, आज नहीं होगी कांग्रेस CEC की बैठक
कांग्रेस पार्टी की आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रद्द कर दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत ठीक ना होने के चलते आज बैठक कैंसिल कर दी गई है. मल्लिकार्जुन खरगे के आज के चुनावी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक वर्चुअली होने थी, लेकिन अब इसे Virtually बैठक होनी थी लेकिन इसे स्थगित करना कर दिया गया है. हालांकि, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अगली बैठक कब होगी.
PM Modi rally: दूसरे चरण के लिए पीएम मोदी के तूफानी दौरे
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तूफानी दौरे करेंगे. पीएम मोदी 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 8 बड़ी जनसभाएं करेंगे. पीएम मोदी की ये जनसभाएं यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक में होंगी. पीएम मोदी 19 अप्रैल को सुबह 10.15 बजे अमरोहा, 2 बजे दमोह, 5.15 बजे वर्धा में जनसभा करेंगे. इसके बाद नागपुर में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 20 अप्रैल को सुबह 10.45 बजे नांदेड़, 12,15 बजे परभणी, फिर कर्नाटक में सभा (डिटेल बाद में) करेंगे. 21 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे जालोर, 4 बजे बांसवाड़ा में रैली करेंगे. 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे.
Lok Sabha Chunav Live: जेजेपी 3-4 उम्मीदवारों का कर सकती है ऐलान
जननायक जनता पार्टी (JJP) के लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर आज पहली लिस्ट आज आ सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात तक जेजेपी 3-4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.
Lok Sabha Chunav Live: आंख दिखाने वाला देश कटोरा लेकर घूम रहा- पीएम मोदी
बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के साथ ही पाकिस्तान पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कभी आंख दिखाने वाला देश कटोरा लेकर घूम रहा है.
Lok Sabha Chunav 2024 Live: राहुल-अखिलेश करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार (17 अप्रैल) को गाजियाबाद का दौरा करेंगे. दोनों नेता लोकसभा प्रत्याशी डोली शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दोनों की प्रेस कॉन्फ्रैंस गाजियाबाद के कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में सुबह 9 बजे होगी.
Lok Sabha Chunav 2024 Live: सुनीता केजरीवाल गुजरात में कर सकती हैं चुनाव प्रचार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं. आम आदमी पार्टी गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज आएगी. सीएम केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था और वो फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. (इनपुट- बलराम पांडेय)
Lok Sabha Chunav 2024 Live: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 12वीं लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 12वीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने महाराष्ट्र के सतारा से उदयनराजे भोंसले, पंजाब के खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और पश्चिम बंगाल के डायमेड हार्बर सीट से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया है.
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 12वीं सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/VdGHChERQa
— BJP (@BJP4India) April 16, 2024
Lok Sabha Chunav Live: AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से उतारे 4 उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है. आप ने जालंधर से पवन कुमार टीनू, गुरदासपुर से अमनशेर सिंह, फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बरार और लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी को उम्मीदवार बनाया है.
Announcement!
The Aam Aadmi Party proudly presents its candidates for the upcoming Lok Sabha Elections 2024 in Punjab: pic.twitter.com/zPxvgKw2RL
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2024
Lok Sabha Chunav Live: INDIA गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह INDIA गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे. सांसद संजय सिंह आज (16 अप्रैल) महाराष्ट्र की रामटेक लोकसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे. इसके बाद कल (17 अप्रैल) यूपी की नगीना लोकसभा में अखिलेश यादव के साथ साझा चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. (इनपुट- बलराम पांडेय)
Lok Sabha Chunav Live: गयाजी को ग्लोबल टूरिज्म में लाएंगे- पीएम मोदी
गया में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार इन सभी स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. भारत की विरासत को वर्ल्ड हेरिटेड में लेकर जाएगी. हमारे गयाजी को भी ग्लोबल टूरिज्म में लाएंगे. गया के तेजी से विकास सुनिश्चित किया गया है. गया स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है. विकास की रफ्तार मैं जो संकल्प लेकर के चला हूं, मै जो सपने देखता है और दुनिया में जो भारता का स्थान मेंरे मन में है. ये तो ट्रेलर है. अभी तो मुझे देश के लिए बहुत कुछ करना है बिहार के लिए बहुत कुछ करना है. आज एक और देश की संस्कृति पर गर्व करने वाले है तो एक और हमारी आस्था को निचा दिखाने वाले लोग है.’
Lok Sabha Chunav Live: हमारा संविधान हम सबके लिए पवित्र- पीएम मोदी
गया में पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा संविधान हम सबके लिए पवित्र है. भारत समृद्ध बने ये सविधान बनाने वालों का उद्देश्य था. आपके सेवक मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से निकाला है. हमारे साथी जितनराम मांझी साक्षी हैं कैसे दलित पिछड़ा के नाम पर कांग्रेस, आरजेडी ने अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है. सम्मानपूर्ण जीवन एनडीए ने दिया है. गरीबों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगी, ये मोदी की गारंटी है. 70 साल की आयु से ऊपर के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगी मोदी की गारंटी है.
Lok Sabha Chunav 2024 Live: पीएम मोदी का गया में संबोधन
पीएम मोदी ने बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है. ये प्यार, ये आशीर्वाद मैं कभी नहीं भूल सकता. गया और औरंगाबाद ने आज घोषणा कर दी है, फिर एक बार… बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है. ऐसा पहली बार है जब इसे गारंटी कार्ड बोला जा रहा है. मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी. मोदी गरीब घर से निकलकर आप सबके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है. जीवन भर आपका प्यार मेरे कानों में गुंजता रहेगा. ये ऊर्जा बचाकर रखिए, 4 जून को जरूरत पड़ेगी.’
Lok Sabha Chunav Live: अमेठी में स्मृति ईरानी की बैठक
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज (16 अप्रैल) अमेठी लोकसभा के सलोन विधानसभा में बैठक करेंगी. स्मृति ईरानी सलोन विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके अलावा वो बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगी. 12 स्थानों पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम है.
Lok Sabha chunav live: बसपा कैंडिडेट्स की आई नई लिस्ट
बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की है. इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. मैनपुरी से शिवप्रसाद यादव, बदायूं से मुस्लिम खान, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से श्री कला सिंह पत्नी धनंजय सिंह, गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह, वाराणसी से अतहर जमाल लारी को उम्मीदवार बनाया गया है.
Lok Sabha chunav 2024 live: मछली-मटन पर तेजस्वी-राहुल को सुना सकते हैं पीएम मोदी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि अब मछली नवरात्रि के पर्व पर आप खाते हो. क्या संदेश देना चाहते हो आप? आपको जो खाना हो मछली खाना हो, कबूतर खाना हो, सूअर खाना हो, हाथी खाना हो, घोड़ा खाना हो, सब खाओ. दिखाने की जरूरत क्या है. केवल वोट के चक्कर में… राजनाथ ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति है, खास मजहब के लोग इसके कारण खुश हो जाएंगे. अब पीएम मोदी आज बिहार जा रहे हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वह भी आरजेडी और कांग्रेस पर बरस सकते हैं. वैसे तेजस्वी यादव ने नवरात्रि के पहले दिन जो वीडियो शेयर किया था उसमें उन्होंने लिखा था कि यह एक दिन पहले का है.
Lok Sabha chunav live: डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आज नामांकन करेंगी. सुबह 11 बजे वह कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगी. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. सपा के कई विधायक और पूर्व मंत्री भी नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं.
Lok Sabha chunav live: पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की 16 अप्रैल, 2024 को बिहार एवं पश्चिम बंगाल में जनसभाएं।
लाइव देखें:
https://t.co/ZFyEVldUYK
https://t.co/vpP0MInUi4
https://t.co/lcXkSnNPDn
https://t.co/4XQ2GzqK1N pic.twitter.com/kWRZBgWaTy
— BJP (@BJP4India) April 15, 2024
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our and . You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.
Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.
