पूर्णिया में PM बोले-इंडी वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे: हम हटाने में लगे हैं, इन पर अगले 5 साल और क… – Dainik Bhaskar

Spread the love

PM नरेंद्र मोदी बिहार में आज 3 घंटे रहे। उन्होंने गया और पूर्णिया में जनसभा की। पीएम ने संविधान, भ्रष्टाचार, राम मंदिर और आतंकवाद पर इंडी गठबंधन को घेरा।
उन्होंने पूर्णिया में कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को मिटाने में लगे हैं। जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं।
हम भ्रष्टाचार को मिटाने में लगे हैं और वे बचाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए सभी एक हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।
जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।
ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।
ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में तीसरी बार बिहार आए हैं। PM मोदी इसके पहले 4 अप्रैल को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा में जनसभा कर चुके हैं।
गया और पूर्णिया में मोदी की सभा मिनट टु मिनट जानने के लिए पढ़ें पूरा ब्लॉग
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।
जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।
ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।
ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया को विकास को अपना मिशन बनाया है।
संविधान बदलने के विपक्ष के सवाल पर मोदी ने कहा कि ये लोग कहते हैं संविधान बदल देंगे लेकिन मोदी तो क्या बाबा साहब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते है। संविधान बदलने के नाम पर डराते हैं। ये लोग संविधान का राजनीतिक करण कर रहे हैं। संविधान सभा में 90 फीसदी सनातनी थे, जिन्होंने बाबा साहेब का साथ दिया। हमारे लिए संविधान आस्था का केंद्र है। अगर सामाजिक न्याय करने की ताक़त हैं तो वो संविधान में है। बाबा साहेब अंबेडकर को स्थान जो हमनें दिया हैं वो किसी ने नहीं दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग और बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज हो सकता है क्या? आरजेडी का राज होता तो अपने मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती थी। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।
पीएम मोदी ने लालू परिवार और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दिया है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। आरजेडी के शासन में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।
पीएम ने आगे कहा कि आप ही बताइए, क्या ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या। इनको सजा मिलनी चाहिए एक एक को साफ़ करना चाहिए। बिहार में ये वोट भी नीतीश जी के कामों पर, केंद्र के कामों पर मांगते हैं। इनके पास कोई विज़न नहीं हैं। ये लोग नीतीश जी के काम का और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेना जानते है। आरजेडी इतने साल रही लेकिन इनकी हिम्मत नहीं हैं कि ये अपने कार्यकाल की कार्यों की चर्चा करे।
घमंडिया गठबंधन के लोगों को भगवान राम से भी परेशानी है। राममंदिर को लेकर क्या-क्या बोलते हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारी संस्कृति नहीं है। ये हमारी परंपरा नहीं है। कांग्रेस के राजकुमार तो कहते है कि सनातन की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके साथी हमारे सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। क्या ये सनातन का अपमान नहीं है।
गया में पीएम ने कहा कि हमारा काम अभी ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। पीएम मोदी ने गया को 12 धरोहरों में से एक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इन सभी स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गया में जैसे पितृ गया हैं, वैसे ही गुजरात में पितृ गया है। भारत अपने विरासतों को वर्ल्ड हेरिटेज में लेकर जाएगा। गया के स्टेशन को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा ये मोदी की गारंटी है। 75 साल के बुजुर्ग को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ये मोदी की गारंटी है।
मोदी को ये पद देश के संविधान ने दिया है। देश में विभिन्न जीवन शैलियां हैं। आपके सेवक मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाला है। 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिया एनडीए ने। दलित पिछड़ा के नाम पर आरजेडी-कांग्रेस ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है। दलित पिछड़ों को सम्मानपूर्ण जीवन सिर्फ एनडीए ने दिया है।
दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकलकर आपके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।
आज 5 रैलियां करनी है। असम तक पहुंचना है। ज्ञानस्थली, बौद्ध की ज्ञान भूमि को प्रणाम करता हूं। आज नवरात्री भी है और सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद एकबार फिर भारत और बिहार अपने प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये चुनाव विकसित भारत-बिहार के संकल्प का चुनाव है। आपका ये उत्साह साफ बता रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।
पीएम की जनसभा में मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, जीतनराम मांझी, संतोष मांझी, विजय सिन्हा मौजूद है। बता दें कि सीट शेयरिंग में एक भी सीट नहीं मिलने के बाद ये पहला मौका है जब पशुपति पारस बिहार में पीएम की जन सभा में पहुंचे हैं।
पीएम आज के अपने दो चुनावी सभाओं से पहले फेज की चार सीट और दूसरे फेज की सीमांचल के चार लोकसभा सीटों को साधेंगे। गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में पहले पेज में वोटिंग है, जबकि पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और भागलपुर में दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग है। सीमांचल की अररिया सीट पर थर्ड फेज में वोटिंग हैं।
जानकारी के अनुसार पीएम पहले सेना के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट आएंगे। यहां की सभा के बाद विशेष हेलिकॉप्टर से पूर्णिया जाएंगे। गया की सभा में मंच पर NDA प्रत्याशी जीतनराम मांझी के साथ ही पशुपति पारस, चिराग पासवान, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।
वहीं पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा सदर विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत सीमांचल के कई बड़े नेता रहेंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Opinion Poll: बिहार में बीजेपी की उम्मीदों पर नीतीश-चिराग नहीं उतरे खरे, एनडीए को नुकसान – TV9 Bharatvarsh
Next post Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, BJP सांसद कराडी सांगन्ना कांग्रेस में हुए शामिल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *