Lok Sabha Elections 2024: पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार…, नलबाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देश ऐसे बढ़ा रहा विकास की ओर कदम – Jansatta

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के नलबाड़ी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”मोदी 2014 में आशा, 2019 में भरोसा और 2024 में गारंटी लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, “आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है और नॉर्थ ईस्ट खुद मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने केवल समस्याएं दीं। भाजपा ने इसे संभावनाओं के स्रोत में बदल दिया है। कांग्रेस ने अलगाववाद को बढ़ावा दिया और मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए। जो काम कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर सकी, मोदी ने 10 वर्षों में कर दिया।” रैली में उन्होंने कहा कि पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार… यह चुनाव इसका गवाह बनेगा।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “एनडीए ने देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने और उन्हें वे सुविधाएं प्रदान करने का फैसला किया है जिनके वे हकदार हैं। अगले 5 वर्षों में 3 करोड़ और नए घर बनाए जाएंगे। ये गरीबों और सभी को बिना किसी भेदभाव के मिलेंगे।”
उन्होंने कहा, “मोदी ने गारंटी दी है कि 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। मोदी उनका इलाज कराएंगे। बिना किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव के उनका ख्याल रखेंगे।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि देश में जनता का भरोसा एनडीए की सरकार पर बढ़ा है। लोग अब मानते हैं कि भ्रष्टाचार से देश को मुक्ति दिलाने वाला दल सिर्फ भाजपा है।
पीएम ने कहा कि पूरे देश में एक नया माहौल है और भगवान राम का यह जन्मदिन 500 साल बाद आया है, जब उन्हें अपना जन्मदिन अपने घर में मनाने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री जब अयोध्या में राम लला के ‘सूर्य तिलक’ अनुष्ठान के बारे में बोल रहे थे, तब रैली में मौजूद लोग ‘जय श्री राम’ का नारा लगा रहे थे। रैली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मेरी नलबाड़ी रैली के बाद, मैंने राम लला पर सूर्य तिलक देखा। करोड़ों भारतीयों की तरह, यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। अयोध्या में भव्य राम नवमी ऐतिहासिक है।” प्रधानमंत्री ने कामना की- “यह सूर्य तिलक हमारे लिए ऊर्जा लेकर आए, हमारे जीवन और हमारे राष्ट्र को गौरव की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करे।”

source

Previous post Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में हर पांचवा वोटर दल‍ित, डोरे डालने को बीजेपी खेल रही लाभार्थी कार्ड – Jansatta
Next post Live Updates : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों तक ऐसे पहुंची पुलिस – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *