ABP C Voter Opinion Poll 2024: बुंदेलखंड की चार सीटों पर फंसा पेंच? INDIA की नैय्या होगी पार! सर्वे में – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से सपा-कांग्रेस को उम्मीदें हैं. लेकिन सर्वे में उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है. abp c voter सर्वे में दावा किया गया है कि क्षेत्र की चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन क्लीन स्वीप कर सकता है.  सर्वे के अनुसार बांदा- NDA, हमीरपुर-NDA, जालौन-NDA, झांसी-NDA जीत सकती है.
ABP C Voter Opinion Poll 2024: BJP के मिशन 80 में ये सात सीटें बनीं ‘रोड़ा’, क्या नहीं पूरा हो पाएगा पार्टी का सपना?
कौन किससे लड़ रहा है?
यूपी में बीजेपी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल सोने लाल, राष्ट्रीय लोकदल के साथ चुनाव लड़ रही है. वहीं बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है. दूसरी ओर सपा और कांग्रेस साथ हैं. इसके अलावा इस चुनाव AIMIM, अपना दल कमेरावादी समेत कुछ अन्य दल साथ लड़ रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जहां पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़ा और आदिवासियों पर भरोसा जताते हुए PDA समीकरण पर जोर दिया है तो बीजेपी को लाभार्थी वोट बैंक के भरोसे है.
सीट वार बात करें तो सर्वे में दावा किया गया है कि यूपी में बीजेपी नीत एनडीए को 73, सपा-कांग्रेस को सात सीटें मिल सकती हैं. यानी बसपा का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को और आखिरी फेज के लिए 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी.
देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है . पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है . उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल . 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है . सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है . सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है .
 

source

Previous post ABP Cvoter Survey: सीटों के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में कौन सिकंदर? – ABP न्यूज़
Next post लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, आज थम जाएगा चुनाव प्रचार – Zee Business हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *