गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का मुद्दे लेकर, जब लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे एक कथावाचक, करना पड़ा बुरी हार का सामना – मनी कंट्रोल

Spread the love

Uttarakhand Loksabha Election 2024: कहते हैं राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है, यहां किसी एक की जीत को लेकर आश्वस्त होना सही नहीं है। खासतौर पर तब, जब चुनावी मैदान में ऐसा व्यक्ति उतरा हो, जो किसी क्षेत्र विशेष में अपनी पहचान बना चुका हो। बावजूद इसके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ जाता है। ऐसी ही एक किस्सा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में देखने को मिला, जब यहां से प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल मणि महाराज (Gopal Mani Maharaj) लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरे, लेकिन जो नतीजा आया उसका गोपाल मणि महाराज को शायद अंदाजा भी नहीं था।

दरअसल देश-विदेश में बतौर कथावाचक अपनी एक अलग पहचान बना चुके गोपाल ‘मणि’ महाराज संसद का रास्ता देखने लगे और चुनावी मैदान उतर गए। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में वो यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए।

1.2 प्रतिशत वोट लाए

गोपालमणि महाराज के बड़ी तादाद में फॉलोअर्स हैं, ऐसे में उन्हें लगा कि चुनाव के दौरान ये अनुयायी वोट में तब्दील हो जाएंगे, लेकिन जब लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आया, तो हर कोई हैरान था।

जिन्हें लोग एक मजबूत प्रत्याशी मान रहे थे, वे केवल 1.2 प्रतिशत वोट यानी सिर्फ 10,686 मत ही लेकर आए, और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि उनके गृहक्षेत्र चिन्यालीसौड़ से भी उन्हें बहुत कम वोट मिले।

जनता ने नहीं जताया भरोसा

गोपालमणि महाराज भले ही गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के मुद्दे को लेकर देवभूमि के टिहरी लोकसभा से चुनावी रण में उतरे हो, लेकिन नतीजे ये बताते हैं कि एक क्षेत्र में लोकप्रियता और प्रभाव जरूरी नहीं कि दूसरे क्षेत्र में भी सफलता मिल ही जाएगी।

जनता नेता को चुनते समय केवल उसका व्यक्ति विशेष काम नहीं देखती है, बल्कि उसके अलग-अलग तरह की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों के साथ लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की संभावना भी देखती है।
Tags: #elections #India Elections #Indian general election #Local 18 #Loksabha elections 2024
First Published: Apr 17, 2024 8:25 PM
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source

Previous post राजस्थान की 12 सीटों पर कहां है कांटे की टक्कर: कहीं राम मंदिर तो कहीं जातीय समीकरण का मुद्दा; जानें कौन सी… – Dainik Bhaskar
Next post रामलला के 'सूर्य तिलक' की तस्वीरें देख भाव-विभोर हुए पीएम मोदी, जूता उतारकर टैब पर देखा वीडियो – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *